Ajay Devgn की 'भोला' में नजर आएगी साउथ की ये एक्ट्रेस, 2023 में रिलीज होगी फिल्म

Ajay Devgn Movie Bholaa :अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की इन दिनों मुंबई में शूटिंग चल रही है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि फिल्म 'भोला' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: November 2, 2022 1:43 PM IST

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की पिछली रिलीज फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया था। इसी बीच अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भोला' (Bholaa) पर नया अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी हैं। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'भोला' में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। अजय देवगन की ये फिल्म तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। आइए जानते हैं कि फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

अमला पॉल की 'भोला' में हुई एंट्री

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की इन दिनों मुंबई में शूटिंग चल रही है। इस बीच अजय देवगन और तब्बू स्टारर में एक और एक्ट्रेस की एंट्री की खबर आई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'भोला' में साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल नजर आएंगी। उनका फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा और उनका किरदार महत्वपूर्ण होगा। अमला पॉल फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल में टीम को ज्वाइन करेंगी। फिल्म का अगला शेड्यूल दिसंबर, 2022 में होगा। बताते चलें कि अमला पॉल ने साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

View this post on Instagram

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

अजय देवगन की 'भोला' की रिलीज डेट

गौरतलब है कि अजय देवगन ने बताया था कि उनकी फिल्म भोला 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीजो होगी। अजय देवगन इस फिल्म का खुद डायरेक्शन कर रहे हैं। इस तरह से भोला उनके डायरेक्शन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी। इन फिल्मों में उन्होंने खुद एक्टिंग भी की है। इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म 'यू मी और हम', फिल्म 'शिवाय' और फिल्म 'रनवे 34' का डायरेक्शन किया है। अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म भोला के अलावा फिल्म 'दृश्यम 2', फिल्म 'मैदान' और फिल्म 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.