26 साल पहले आई Hrithik Roshan की वो फिल्म जिसमें मां-बेटी ने एक साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू, आज तक नहीं पहचान लोग

Hrithik Roshan की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' के दर्शक आज भी दीवाने हैं और कई लोग तो इसे कई बार देख भी चुके होंगे, लेकिन फिर भी इस मूवी की एक दिलचस्प बात को नोटिस नहीं कर पाए होंगे. आइए जानते हैं वो कौन सी बात है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 14, 2026 11:05 PM IST

26 साल पहले आई Hrithik Roshan की वो फिल्म जिसमें मां-बेटी ने एक साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू, आज तक नहीं पहचान लोग

Hrithik Roshan: आज से ठीक 26 साल पहले यानी 14 जनवरी 2000 को सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉलीवुड में 'सुपरस्टारडम' की परिभाषा ही बदल दी थी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) की. ये बात तो हर कोई जानता है कि, इस फिल्म से ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने डेब्यू किया था, लेकिन इसके एक दिलचस्प किस्से से हर कोई न तो वाकिफ है और न ही आज तक किसी ने नोटिस किया. तो चलिए जानते हैं वो इंट्रेस्टिंग बात क्या है...

Kaho Naa Pyaar Hai के इस दिलचस्प किस्से से हैं वाकिफ?

गौरतलब है कि, इस फिल्म ने अपने नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो शायद ही किसी और मूवी के पास हो और वो ये है कि 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) से पर्दे पर एक नहीं बल्कि दो डेब्यूटेंट आए थे और खास बात यह है कि उनका असल जिंदगी में खून का रिश्ता है. जी हां... हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म की लीड अभिनेत्री अमीषा पटेल ही हैं. 'कहो ना प्यार है' से सिर्फ अमीषा ने ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था, बल्कि उनकी असली मां भी इसी फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं थीं.

TRENDING NOW

कौन हैं वो मां-बेटी?

दरअसल, IMDb पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' (Kaho Naa Pyaar Hai) में राज यानी (ऋतिक) की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आशा पटेल हैं और वो अमीषा पटेल की असली मां हैं. इस फिल्म को दर्शकों ने तो कई बार देखा होगा, लेकिन इस दिलचस्प किस्से के बारे में शायद ही कोई जानता होगा.

Kaho Naa Pyaar Hai कलेक्शन

आपको बात दें कि, 'कहो ना प्यार है' 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 80 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इसे 92 अवार्ड्स मिले थे. इस मूवी ने ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल दोनों को ही रातोंरात स्टार बना दिया था.