'मैं तो अभी भी...', 50 साल की Ameesha Patel ने क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

Ameesha Patel Talks about his Personal Life: अमीषा पटेल ने बताया है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की. 50 साल की एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की.

By: Shashikant Mishra  |  Published: September 19, 2025 12:08 PM IST

'मैं तो अभी भी...', 50 साल की Ameesha Patel ने क्यों नहीं की शादी? एक्ट्रेस ने बताई पूरी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अपनी एक्टिंग के साथ अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बारे में ज्यादा बात करने से परहेज करती हैं. अब अमीषा पटेल ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की. इसके साथ 50 साल की अमीषा पटेल ने बताया वह शादी करना चाहती हैं और उन्हें कैसा लड़का चाहिए. आइए जानते हैं कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या-क्या खुलासे किए हैं.

अमीषा पटेल पढ़ाई और काम करती थीं फोकस

अमीषा पटेल ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कहा, 'मेरा काम और पढ़ाई पर फोकस रहता था. स्कूल में मेरे पीछे लड़के पड़े रहते थे लेकिन मेरा ध्यान उन पर नहीं था. मैं सिर्फ बुक्स में लगी रहती थी. जब काम करना शुरू किया तो तब फिल्मों में बिजी रहने लगी. प्रपोजल बहुत आते थे और आज भी आते हैं. फिल्म कहो ना प्यार से पहले एक सीरियस रिलेशनशिप था लेकिन जब मैंने फिल्मों में काम करने का सोचा तो मेरे पार्टनर इसके सपोर्ट में नहीं थे. मैंने उस समय प्यार की बजाय करियर को चुना.'

TRENDING NOW

अमीषा पटेल को है प्रिंस चार्मिंग का इंतजार

अमीषा पटेल से सवाल किया गया कि वह शादी करना चाहती हैं? इस पर उन्होंने कहा, 'मैं तो अभी भी शादी का सपना देखती हूं कि कोई प्रिंस चार्मिंग आए. कोई सही मिलेगा तो जरूर करूंगी. जिसको शादी करनी होगी वो आ ही जाएगा. मेरा मानना है कि जहां चाह है वहां रहा है. तो जो इंसान मुझे ढूंढ लेगा और मौके पर चौका मार लेगा, वही मेरा इंसान होगा.' अरेंज मैरिज के सवाल पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैंने सोचा था लेकिन जब उन्होंने कहा कि शादी के बाद काम नहीं कर सकते तो मैंने कहा कि नहीं मुझे अमीषा पटेल बनना है. मैं किसी की बेटी हूं लेकिन मुझे आगे सिर्फ किसी की पत्नी बनकर नहीं रहना है. मुझे अपनी अलग पहचान बनानी है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.