रजनीकांत ने विजय की फिल्म 'मेर्सल' ग्रीन सिग्नल देते हुए बीजेपी को ठेंगा दिखा दिया है। जी हां, पिछले कुछ दिनों से फिल्म 'विवादित' डायलॉग के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के 'विवादित' डायलॉग के लिए बीजेपी आक्रामक मूड में नजर आ रही हैं। और तो और विपक्षी नेता और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसते हुए खूब खरी खोटी सुनाई हैं। लेकिन कमल हासन के बाद अब BJP को ठेंगा दिखाते हुए रजनीकांत ने भी विजय की फिल्म 'मेर्सल' का सपोर्ट किया है। फिल्म 'मेर्सल' के डायलॉग्स की तारीफ़ करते हुए रजनीकांत ने ट्वीट हैं और कहा हैं, 'बेहद जरूरी मुद्दे पर बात रखी गई है। वेल डन। मेर्सल टीम को बधाई'। [इसे भी पढ़े: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को पछाड़ भारत के सबसे महंगे एक्टर बने अक्षय कुमार !!]
Important topic addressed... Well done !!! Congratulations team #Mersal
— Rajinikanth (@superstarrajini) October 22, 2017
दरअसल, पिछले कुछ समय से बीजेपी पूरी कोशिश में हैं कि, रजनीकांत उनको राजनीतिक मंच पर सपोर्ट करें। लेकिन इस ट्विट के साथ रजनीकांत ने BJP को झटका दिया हैं। बता दें, फिल्म में जीएसटी को लेकर एक डायलॉग्स हैं। फिल्म के हीरो विजय फिल्म में कह रहे हैं, 'सिंगापुर में 7 प्रतिशत जीएसटी लागू हैं, जिसके बदले वहां के लोगों को मुफ्त मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। जबकि अल्कोहल पर भारत में कोई जीएसटी नहीं हैं और दवाइयों पर 12 प्रतिशत जीएसटी है। इसके अलावा फिल्म में गोरखपुर ट्रेजेडी पर भी हीरो बोलता नजर आ रहा हैं। इन सभी सीन को BJP नेता हटाने की मांग कर रहे हैं।
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कमाई की बात करें तो, इन विवादों के बीच भी फिल्म ने तीन दिन के अंदर सौ करोड़ की कमाई करते हुए, सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 120 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले दिन 43. 3 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के शानदार ओपनिंग के साथ ही रजनीकांत की फिल्म कबाली को भी पीछे छोड़ दिया हैं। फिल्म मर्सल 18 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates