Also Read
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) अनाउंसमेंट होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म को दो भाग में साल 2026 और साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम तो साई पल्लवी माता सीता का रोल करने वाली हैं. फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर जानने के लिए लोग काफी ज्यादा बेसब्र रहते हैं. फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है जो सुग्रीव का रोल करने वाला है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'रामायण' में किस कलाकार को सुग्रीव का किरदार निभाने का मौका मिला है.
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अमित सियाल फिल्म 'रामायण' में सुग्रीव का किरदार निभाएंगे. सोर्स से हवाले से बताया गया है कि अमित सियाल ने फिल्म 'रामायण' के कुछ हिस्से की शूटिंग कर ली है और वो सुग्रीव की भूमिका नजर आएंगे. नितेश तिवारी एक्टर से साथ मिलकर उनकी कहानी को प्रामणिक बनाने के लिए उनके लुक पर काम कर रहे हैं. अमित सियाल फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट में अपने हिस्से को लगभग पूरा करने वाले हैं. वहीं, फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट की बात करें तो भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और रावण के रोल में यश नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता, इंदिरा कृष्णन, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं.
View this post on Instagram
अमित सियाल के एक्टिंग करियर पर नजर डालें तो वह 'लव सेक्स और धोखा', 'सोनचिरैया', 'रेड', 'रेड 2', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलावा अमित सियाल 'महारानी', 'मिर्जापुर', 'जामताड़ा', 'इंस्पेक्टर अविनाश', 'इनसाइड एज', 'ए सिंपल मर्डर' जैसी वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.