Suhana Khan Reaction On Ikkis Teaser: बॉलीवुड के स्टारकिड इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. हाल ही में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड की अपकमिंग फिल्म को लेकर खास अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) का टीजर रिलीज हुआ है, जिसपर सुहाना का कुछ इस तरह से रिएक्शन आया है.
सुहाना ने ऐसे किया रिएक्ट
अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'इक्कीस' का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ, सुहाना खान ने तुरंत इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसे शेयर किया और अगस्त्य को 'एग्गी' कहते हुए, एक हार्ट वाला इमोजी शेयर किया. भले ही उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं लिखा, लेकिन उनके इस इशारे ने फैंस का ध्यान खींच जरूर लिया है.
View this post on Instagram
अनन्या पांडे ने भी किया एप्रीशिएट
सुहाना की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी अगस्त्य के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए, भारती का झंडा ओर हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाकर लिखा 'एग्गी' , जो यह दिखाता है, कि बॉलीवुड के न्यूकमर को पूरा यूथ सपोर्ट कर रहा है.
अभिषेक बच्चन ने दी शुभकामनाएं
अगस्त्य नंदा के मामा और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, "तुम्हें बहुत शुभकामनाएं, इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है." यह देखकर साफ है, कि बच्चन परिवार भी अगस्त्य की इस शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड है.
'इक्कीस' की स्टोरी
फिल्म 'इक्कीस' एक बायोपिक है, जिसमें अगस्त्य नंदा सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल प्ले कर रहे हैं. अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे, और उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं, और यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म हैं. ऐसी ही मनोरंजन न्यूज के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Subscribe Now
Enroll for our free updates
