Amitabh Bachchan New Tweet: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं।लेकिन अभी हाल ही रिपोर्ट सामने आई थी कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को अनफॉलो कर दिया था। लेकिन इस खबर की सच्चाई सामने नहीं आ पाई। क्योंकि कई यूजर्स ने दावा किया था अमिताभ बच्चन ने कभी ऐश्वर्या राय बच्चन को फॉलो ही नहीं किया था। अब इन सब के बीच अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर नया पोस्ट शेयर किया है। अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य नंदा संग शेयर की तस्वीर
अमिताभ बच्चन इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के अलग होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर चिंतन भरा पोस्ट शेयर किया था। अब इसके बाद अमिताभ बच्चन का नया ट्विटर पोस्ट सामने आया है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा के साथ फैंस से मिलते हुए नजर आए। अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में दो तस्वीरें है। पहली तस्वीर में अमिताभ बच्चन अपने हाथ ka ऊपर की तरफ उठाते हुए दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तस्वीर में फैंस बिग बी फैंस का अभिनंदन करते दिखे। इस पोस्ट को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते है अमिताभ बच्चन की ये वायरल पोस्ट।
T 4856 - Sunoo !!? pic.twitter.com/ySQrMKAPkq
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 10, 2023
अगस्त्य नंदा ने इस फिल्म से किया डेब्यू
अमिताभ बच्चन नाती अगस्त्य नंदा ने अभी हाल ही में फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी नजर आई हैं। अगस्त्य नंदा इस फिल्म में की गई एक्टिंग को लेकर खूब ट्रोल हो रहे हैं। इस से जुड़े कई मीम्स भी सामने आए हैं। अगस्त्य नंदा की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अमिताभ बच्चन की नई पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates