Amitabh Bachchan संग लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं थी Rekha, वायरल हुई Silsila की अनदेखी फोटो

अमिताभ और रेखा को आखिरी बार 1981 की फिल्म सिलसिला में देखा गया था. वहीं,अब दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यह तस्वीरें फिल्म के कश्मीर शेड्यूल के दौरान ली गई थीं.

WrittenBy
By: Jyoti Verma | Published: August 6, 2025 12:10 PM IST

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) आज भी अपने पुराने रिश्ते को लेकर खबरों में बने रहते हैं. दोनों ने साथ में तमाम फिल्मों में काम किया है. दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते थे. अमिताभ और रेखा को आखिरी बार 1981 की फिल्म सिलसिला में देखा गया था. वहीं,अब दोनों की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. यह तस्वीरें फिल्म के कश्मीर शेड्यूल के दौरान ली गई थीं.

तस्वीरों में अमिताभ बच्चन एक विंटेज कार चलाते हुए, सर्दियों के कपड़े पहने और सनग्लासेस लगाए हुए नजर आ रहे हैं. रेखा भी उनके साथ बराबर में बैठी हुई हैं और उन्होंने भी सर्दी वाले कपड़े पहने हैं, जिसमें वह खूबसूरत दिख रहे हैं. यह तस्वीरें जो सबसे पहले रेडिट पर दिखाई दी थीं, वह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, क्योंकि इसमें अमिताभ और रेखा दोनों के उस समय बॉलीवुड में उनकी खूब चर्चे होते थे. इसके पीछे का कारण यह भी था कि अमिताभ बच्चन तब शादीशुदा थे और रेखा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में छाए रहते थे.

फिल्म में नजर आए थे ये कलाकार

यश चोपड़ा की निर्देशित फिल्म सिलसिला में सिर्फ अमिताभ और रेखा ही नहीं बल्कि जया बच्चन भी नजर आईं थी. यह लव ट्राएंगल फिल्म कथित तौर पर उनकी रियल लाइफ से मेल खाता है. सिलसिला फिल्म में अमिताभ ने अमित का रोल अदा किया था, जो कि एक लेखक की भूमिका में दिखाई दिए हैं. इसके अलावा जया ने शोभा का रोल किया है, जो किन्ही कारण से फिल्म में एक दूसरे से शादी करते हैं और अमिताभ बच्चन अपनी गर्लफ्रेंड यानी कि प्रेमिका चांदनी को शादी के बाद भी छोड़ नहीं पाते हैं. चांदनी का रोल रेखा निभा रही हैं.

दोनों ने कभी नहीं की रिश्ते की पुष्टि

वहीं, जब सालों बाद अमिताभ और रेखा की ये तस्वीरें वायरल हुई हैं, तो दोनों के ऑफ स्क्रीन रिश्ते को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. हालांकि अमिताभ और रेखा दोनों में से कभी भी किसी ने भी पब्लिकली अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की, लेकिन उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी फैंस को काफी पसंद है.

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं रेखा और अमिताभ

बता दें कि अमिताभ और रेखा ने सिलसिला के अलावा उन्होंने मुकद्दर का सिकंदर, दो अंजाने, नमक हराम, मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्मों में काम किया है.ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.