अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म 'मनमर्जियां' का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। फिल्म के दो पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं, जिनमें अभिषेक बच्चन, विकी कौशल और तापसी पन्नू नजर आ रही हैं। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में एक सिख शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन के फर्स्ट लुक से बिग बी खासे भावुक नजर आ रहे हैं। बिग बी ने एक ट्वीट के जरिए अभिषेक की फोटो शेयर करते हुए उन पर गर्व करने की बात कही है।
बिग बी ने लिखा- 'अभिषेक बच्चन तुम्हारी दादी शादी से पहले तेजी कौर सूरी, तुम्हारे पर नाना खजान सिंह सूरी, तुम्हारी पर नानी अमर कौर सोढ़ी और सभी रिश्तेदारों को तुम पर आज गर्व और प्यार आ रहा होगा, जैसा कि मुझे है।' दरअसल बिग बी ने सरदार जी बने अभिषेक को अपनी मां तेजी बच्चन के शादी से पहले के कुनबे से जोड़कर प्रेजेंट किया है। अमिताभ की मां तेजी कौर सिख फैमिली से थी और बाद में मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन से शादी करने के बाद वह तेजी बच्चन हुई। अभिषेक को सिख किरदार में देखकर शायद अमिताभ बच्चन को अपने रिश्तेदारों की याद हो आई हो।
T 2750 - #Manmarziyaan .. #AbhishekBachchan .. your Daadi, Teji Kaur Suri pre marriage .. your par Nana Khazan Singh Suri .. your par Naani Amar Kaur Sodhi .. & all related must feel great pride and love for you .. as do I .. ? pic.twitter.com/6IAoOMNkaY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 21, 2018
Love against all odds! ?❤️#Manmarziyaan releasing on 7th September. @aanandlrai @juniorbachchan @taapsee @vickykaushal09 @FuhSePhantom @cypplOfficial @anuragkashyap72 pic.twitter.com/zPyohof6rc
— Eros Now (@ErosNow) March 21, 2018
लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रहे अभिषेक बच्चन के लिए यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस फिल्म को दिग्गज फिल्ममेकर अनुराग कश्यप निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा 'मसान' और 'रमन राघव 2.0' फेम विकी कौशल और तापसी पन्नू भी नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन और अनुराग कश्यप पहली दफा साथ में काम कर रहे हैं। 'मनमर्जियां' इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होनी है।