Amitabh Bachchan To Aamir Khan Which Profession Choose If Not Become Actor: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) तक बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई है, किसी को शहंशाह के नाम से जाना जाता है, तो किसी ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अगर सफलता के शिखर बैठे ये सितारे अगर एक्टर नहीं बनते तो क्या बनते? इसका राज इन सेलेब्स ने खुद ही खो दिया है. तो चलिए जानते हैं कि, किस एक्टर ने एक्टिंग के अलावा कौन सा प्लान बी तैयार रखा था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सितारों का Video
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एक अवॉर्ड फंक्शन का है, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), आमिर खान (Aamir Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो 90 के दशक का है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब सितारों से पूछा गया कि, वह एक्टर न बनते तो क्या होते? इसपर सभी ने बड़े ही मजेदार जवाब दिए... आइए जानते हैं किसने क्या जवाब दिया.
क्या बनते Amitabh Bachchan?
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Video) से पूछा गया कि, वह एक्टर न बनते तो क्या करते? इस सवाल पर वह बहुत ही मजेदार जवाब देते हैं. वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, 'मैं इलाहाबाद यानी प्रयागराज में दूध बेच रहा होता.' बता दें कि, बॉलीवुड के शहंशाह इलाहाबाद के रहने वाले हैं.
कौन सा प्रोफेशन चुनते Aamir Khan और Sunny Deol?
इसके अलावा सेम यही सवाल आमिर खान (Aamir Khan News) और सनी देओल (Sunny Deol News) से भी पूछा गया. आमिर ने इस सवाल के जवाब में कहा, वह एक्टर न होते तो वह टीचर बनते. वहीं सनी ने बताया कि, वह एक्टिंग फील्ड में नहीं आते तो जरूर स्पोर्ट्स पर्सन बनते. वहीं इस दौरान अमरीश पुरी ने बताया कि, वह एक्टर बनने से पहले गर्वमेंट जॉब करते थे और अगर वह अभिनेता नहीं बनते तो अभी भी वही जॉब कर रहे होते.
View this post on Instagram
'बिना किसी काम के रह जाता...'
वहीं जब अनुपम खेर (Anupam Kher) और गुलशन ग्रोवर से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाली बात कही. जब अनुपम खेर से पूछा गया कि, वह अगर एक्टर न बनते तो क्या करते, तो एक्टर ने कहा कि, 'मैं एक्टर न बनता तो बिना किसी काम के रह जाता.' वहीं गुलशन ग्रोवर का कहना था कि, वह 'एक्टर न बनते तो मर ही जाते.' क्योंकि वह बस एक्टर ही बनना चाहते थे. सेलेब्स का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates