Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

ऐश्वर्या राय के गाने पर जमकर झूमे भांजे अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की लाडली ने भी लगाए जोरदार ठुमके

Suhana Khan And Agastya Nanda : दिवाली फेस्टिव सीजन में ज्यादातर सितारे पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं, ऐसे में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में जमकर झूमते नजर आए.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: October 15, 2025 1:04 PM IST

ऐश्वर्या राय के गाने पर जमकर झूमे भांजे अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की लाडली ने भी लगाए जोरदार ठुमके

Suhana Khan And Agastya Nanda Dance Video: दिवाली सीजन में बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों पार्टी की धूम है. हर दिन किसी ना किसी सेलेब्स के घर पर ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्टार्स अपने ग्लैमरस लुक और मस्तीभरे मूड से लाइमलाइट चुरा लेते हैं. इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा. दोनों का साथ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें ये स्टार किड्स ऐश्वर्या राय के सुपरहिट गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, जहां पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था. इसी पार्टी से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का एक वीडियो सामने आया है. दोनों को एक साथ डांस फ्लोर पर मस्ती करते देखा गया. गाना था 'कजरा रे', जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने परफॉर्म किया था. अब उसी गाने पर अमिताभ के नाती अगस्त्य का डांस देख फैंस का एक्साइटेड हाई हो रहा है.


वीडियो में सुहाना खान साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अगस्त्य नंदा भी एथनिक लुक में नजर आए. दोनों कैमरे से थोड़ी दूरी पर थे, लेकिन फैंस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया. जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, 'वाह! ऐश्वर्या राय के गाने पर बच्चन परिवार की अगली जनरेशन का डांस देखना तो मजेदार है' , तो किसी ने कहा, 'मामी के गाने पर डांस कर रहे हैं अगस्त्य!.'

बहरहाल, इस वीडियो की खास बात यह है कि सुहाना और अगस्त्य के रिश्ते का रूमर्ड लंबे वक्त से चर्चा में है. दोनों ने साथ में फिल्म 'The Archies' से डेब्यू किया था, जिसके बाद से उनकी बॉन्डिंग और भी मजबूत दिखाई देती नजर आ रही है. वहीं उनका ये दिवाली पार्टी का वीडियो फैंस के दिलों में कई और सवाल पैदा कर रहा है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो, पापा शाहरुख खान की फिल्म 'King' से सुहाना खान जल्द बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी, जिसको लेकर उन्होंने तैयारियां करनी शुरू कर दी है, वहीं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य भी एक्टिंग की फील्ड में खुद को साबित करमे में लगे हुए हैं. कुल मिलाकर, दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है और फैंस इसे देखकर कह रहे हैं हैप्पी दिवाली!.