अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की फिल्म 'शोले' (Sholay) को बॉलीवुड के मास्टरपीस में से एक माना जाता है. एक जमाना था जब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था. आज भी लोग फिल्म 'शोले' के शानदार डायलॉग्स को भुला नहीं पाए हैं. लोगों का मानना है कि 'शोले' एक महान फिल्म है. हालांकि बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा भी है जिसे ऐसा नहीं लगता. यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के जानेमाने एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की जो कि फिल्म 'शोले' को महान फिल्म का दर्जा नहीं देते. एक पुराने इंटरव्यू में नसीरुद्धीन ने इस बात का खुलासा किया था. सालों बाद नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गया है.
इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह कहते नजर आ रहे हैं, 'अमिताभ बच्चन ने अब तक कोई महान फिल्म में काम नहीं किया है. फिल्म 'शोले' को एक महान फिल्म का दर्जा नहीं दिया जा सकता. ये एक मजेदार फिल्म थी लेकिन इसे ऑइकॉनिक बताना गलत होगा. अगर फिल्म 'शोले' महान है तो फिल्म साधु और शैतान जैसी फिल्म की भी तारीफ होनी चाहिए.' इतना ही नहीं फिल्म 'शोले' के अलावा नसीरुद्दीन शाह ने राजेश खन्ना पर कमेंट करके भी सनसनी मचा दी थी.
View this post on Instagram
एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने दावा किया था कि राजेश खन्ना एक घटिया एक्टर थे. नसीरुद्दीन शाह का ये बयान सामने आने क बाद डिंपल कपाड़िया नसीरुद्दीन शाह से काफी नाराज हो गई थीं। डिंपल कपाड़िया ने नसीरुद्दीन शाह पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर आप किसी की इज्जत नहीं कर सकते तो न करें लेकिन किसी मरे हुए इंसान की ऐसे बेइज्जती भी न करें. इस समय भी नसीरुद्दीन शाह जबरदस्त ट्रोलिंग के शिकार हो गए थे. हंगामा बढ़ता देखकर नसीरुद्दीन शाह ने सबके सामने माफी तक मांग ली थी. अब शोले वाला वीडियो सामने आने के बाद भी लोग नसीरुद्दीन शाह को ट्रोल कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टीवी न्यूज की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहे बॉलीवुडलाइफ के साथ.
Subscribe Now
Enroll for our free updates