अनन्या पांडे ने फ्लॉन्ट किया सेक्सी फिगर तो यूजर्स बोले ‘ये बताओ फिल्म फेयर अवॉर्ड कितने में...’

बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। लेकिन इसी के साथ वो बुरी तरह से ट्रोल हो गईं है। पढ़ें रिपोर्ट-

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 4, 2020 2:49 PM IST

बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही स्टारकिड्स के खिलाफ लोगों का गुस्सा सातंवें आसमान पर है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई स्टारकिड्स को लोग ट्रोल कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे का भी नाम शामिल है। अब हाल ही में अदाकारा अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में अनन्या पांडे बेहद खूबसूरत दिख रही है। शेयर की गई फोटोज में अदाकारा बेहद खूबसूरत मिडी ड्रेस में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती दिख रही है। अनन्या पांडे की इन फोटोज को कुछ लोगों ने खूब पसंद किया है। महज कुछ ही घंटों में अदाकारा की इन फोटोज को 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इन फोटोज को आप नीचे देख सकते हैं।

लेकिन कुछ लोगों को जरुर ये फोटोज पसंद नहीं आई और उन्होंने अदाकारा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अनन्या पांडे की इन फोटोज पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘अरे ये तो बताओ कि फिल्मफेयर अवॉर्ड कितने में खरीदा? मुझे भी चाहिए 4-5’ तो वहीं कुछ लोग ट्रोल करते हुए एक्ट्रेस को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बता रहे है। जबकि एक यूजर ने लिखा है, ‘नेपोटिज्म नो एक्टिंग स्किल’ यूजर्स के ये कमेंट्स आप नीचे देख सकते हैं।

अनन्या पांडे बॉलीवुड स्टार चंकी पांडे की बेटी है। अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाया गया है। इसके बाद अदाकारा कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म पति पत्नी औऱ वो में दिखाई दी थी। अनन्या पांडे को हालांकि इन दोनों ही फिल्मों में दर्शकों ने पसंद किया है। बीते साल अदाकारा को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।