Also Read
ये तो जगजाहिर हैं कि बॉलीवुड की दो हॉट एक्ट्रेस अनन्या पांडे और सारा अली खान एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी पसंद करती हैं। कभी कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ, तो कभी अनन्या पांडे के साथ वक्त बिताते दिखाई देते है। और तो और अनन्या पांडे और सारा अली खान मीडिया के सामने भी कार्तिक आर्यन की तारीफ करने में आगे- पिछले नहीं देखते। जी हां, हाल ही में अनन्या पांडे एक शो का हिस्सा बनी थी। इस दौरान कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे ने खुलासा किया कि ‘कार्तिक आर्यन सिर्फ मेरे और सारा अली खान के साथ ही नहीं बल्कि और बाकी एक्ट्रेस के साथ भी अच्छे लगेंगे। वह सभी के साथ अच्छे लगते है। आपको बताना चाहूंगी की कार्तिक बहुत ही हैंडसम है।‘
सुहाना खान कब करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने खोला अहम राज
वैसे आपको बता दें, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की जोड़ी बहुत जल्द 'पति पत्नी और वो' में नजर आने वाली हैं। ये पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनन्या पांडे ने आगे कहा- ‘'पति पत्नी और वो' के लिए मैंने कार्तिक आर्यन के साथ तीन दिनों तक शूटिंग की थी। मैं अब दो महीने के लिए लखनऊ जा रही हूं। मैं वहां पर जाने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैंने अभी तक इस फिल्म के लिया कार्तिक आर्यन के साथ काम किया है भूमि के साथ शूट का मौका नहीं मिला है। कार्तिक बहुत अच्छे अभिनेता हैं उनकी हिंदी भाषा पर अच्छी कमांड है। को सिर्फ अपनी अपनी लाइन्स के बारे में नहीं सोचते बल्कि फिल्म को और बेहतरीन करने के बारे में प्रयास करते है। वो मेरे साथ हमेशा हंसी मजाक करते रहते हैं।
‘माई नेम इज खान’ से डेब्यू करने वाली थी सुहाना खान, दोस्त अनन्या पांडे ने किया खुलासा
खैर, ‘पति पत्नी और वो’ साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म की रीमेके है। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...