एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' (Thamma) 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म के रिलीज होते ही 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) के फैंस को दिवाली गिफ्ट मिला है. दरअसल, फिल्म 'थामा' के दौरान अनाउंस कर दिया है कि मैडॉक फिल्म्स की फिल्म 'शक्ति शालिनी' (Shakti Shalini) में अनीत पड्डा नजर आएंगी. इसके साथ ही फिल्म का रिलीज डेट भी बता दी गई हैं. फिल्म 'शक्ति शालिनी' से अनीत पड्डा का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
साल 2026 में रिलीज होगी फिल्म 'शक्ति शालिनी'
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' का लोगों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं, इस फिल्म के दौरान अनाउंस की किया गया कि 'सैयारा' फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा मूवी 'शक्ति शालिनी' बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी. इससे ये कन्फर्म हो गया है कि मैडॉक फिल्म्स ने एक्ट्रेस को आधिकारिक रूप से साइन कर लिया है. इसके साथ ही अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की रिलीज डेट भी बता दी गई है. ये फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी. इस तरह से आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' के दौरान अनीत पड्डा के फैंस को दिवाली गिफ्ट मिला है.
Aneet Padda officially enters her era.
I'm getting goosebumps. ?Also ReadThe protector
The destroyer
The MOTHER OF ALL#AneetPadda in #ShaktiShalini pic.twitter.com/vr1mah13zW— ?????? ? (@aneetfied) October 21, 2025
फिल्म 'सैयारा' से लोगों के बीच छा गईं अनीत पड्डा
बताते चलें कि 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' को लोगों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' से अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे ने डेब्यू किया था. फिल्म 'सैयारा' अनीत पड्डा और अहान पांडे की लविंग केमिस्ट्री ने लोगों के दिल पर राज किया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates