नहीं दिखेगा अनीत पड्डा का 'मधुबाला' अवतार, फर्स्ट लुक के इंतजार में बैठे फैन्स को लगा झटका

एक्ट्रेस मधुबाला के जीवन पर मेकर्स अब फिल्म बना रहें हैं. रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के किरदार के लिए अनीत पड्डा को लिया जा रहा था. लेकिन मेकर्स ने इस खबर को अफवाह बताया है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: March 10, 2026 8:52 PM IST

सिनेमा जगत की सबसे हसीन अदाकारा मधुबाला की बायोपिक को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है. इंटरनेट पर दावा किया जा रहा था कि उभरती हुई एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर्दे पर वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा का किरदार निभाएंगी. लेकिन, अगर आप भी अनीत को मधुबाला के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट है ये सारी खबरें महज अफवाह हैं. आइए जानते हैं अनीत पड्डा की कास्टिंग का पूरा सच और उनकी अब तक की फिल्मी जर्नी के बारे में.

अफवाहों पर लगा फुल स्टॉप

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अनीत पड्डा का नाम मधुबाला की बायोपिक से जोड़ा जा रहा था, जिससे फैन्स के बीच जबरदस्त हलचल मच गई थी. हालांकि, अब फिल्म इंडस्ट्री के सोर्स ने इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. सूत्रों का कहना है कि अनीत पड्डा को इस मेगा प्रोजेक्ट से जोड़ना पूरी तरह गलत है. सोर्स ने बताया कि "अनीत को लेकर जो भी खबरें उड़ रही हैं, उनमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. ये दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और काल्पनिक हैं." मधुबाला भारतीय सिनेमा का एक ऐसा नाम हैं, जिनसे करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं, इसलिए अनीत के नाम ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फिलहाल इस फिल्म में उनकी कोई जगह नहीं है.

कौन हैं अनीत पड्डा

अनीत पड्डा ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्हें असली पहचान साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैयारा' से मिली. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' से चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने डेब्यू किया था. इस फिल्म में अनीत और अहान की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 570 करोड़ रहा, जिसने अनीत को रातों-रात नेशनल क्रश बना दिया.

सादगी और खूबसूरती

फिल्म में अनीत के सादे और मासूम अंदाज को काफी सराहा गया. यही वजह थी कि लोगों को लगा कि वह मधुबाला जैसी दिग्गज एक्ट्रेस के किरदार में फिट हो पाएंगी. 'सैयारा' की बड़ी सफलता से पहले अनीत पड्डा को काजोल स्टारर फिल्म 'सलाम वैंकी' में भी देखा गया था. हालांकि उस फिल्म में विशाल जेठवा और काजोल लीड रोल में थे, लेकिन अनीत ने अपनी छोटी सी मौजूदगी से भी नोटिस किया जाने वाला काम किया था. फिलहाल यह साफ हो गया है कि मधुबाला की बायोपिक के लिए मेकर्स अभी भी सही चेहरे की तलाश में हैं. अनीत पड्डा एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, लेकिन फिलहाल वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.