भारतीय हॉकी टीम के पूर्व ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह पर आधारित फिल्म 'सूरमा' के निर्माताओं ने अभिनेता अंगद बेदी से संबंधित फिल्म का पोस्टर जारी किया है। अभिनेता अंगद बेदी फिल्म में विक्रमजीत सिंह के बड़े भाई की भूमिका में नजर आएंगे, जो संदीप के महज बड़े भाई नहीं बल्कि उनके गुरु भी रह चुके हैं। वह विक्रमजीत सिंह ही हैं जिन्होंने अपने छोटे भाई को 'सूरमा' के रूप में ढाला था।
संदीप सिंह को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग फ्लिकरों में से एक माना जाता है, जिनकी ड्रैग स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है। संदीप सिंह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। संदीप कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और इंग्लैंड में वारविक विश्वविद्यालय में अतिथि स्पीकर रह चुके हैं।
Meet the reel life #BikramjeetSingh ... the mans got a heart of gold ... thank you @sonypicsprodns @IChitrangda @SnehaRajani n @shaadesh for believing in me ... #soorma releases on 13th July ... ???✊️ pic.twitter.com/OCUgQYy9eq
— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi) May 16, 2018
'सूरमा' का मोशन पोस्टर हुआ जारी, हॉकी प्लेयर के रूप में नजर आई तापसी पन्नू
शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'सूरमा' की मुख्य भूमिका में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू नजर आएंगे। यह फिल्म सोनी पिक्च र्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा सह निर्मित है। जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले संदीप सिंह के जीवन पर आधारित 'सूरमा' 13 जुलाई, 2018 को रिलीज होगी।
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है अंगद
बता दें कि बीते 10 मई को अंगद बॉलीवुड अदाकारा नेहा धूपिया के साथ शादी के बंधन में बंधे में है। दिल्ली स्थित गुरुद्वारे में अंगद और नेहा के आनंद कराज सेरेमनी को पूरा किया गया है। वैसे आपको फिल्म सूरमा का नया पोस्टर कैसा लगा? कमेंटबॉक्स में जरुर बताए।