Sara Ali Khan in Animal: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), अनिल कपूर (Anil kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की धमाकेदार फिल्म 'एनिमल' (Animal) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रखा है। फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई के साथ-साथ 'एनिमल' के कुछ सीन्स ने लोगों को होश उड़ा दिए है। तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बोल्ड सीन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस सीन के बाद तृप्ति डिमरी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चला। लेकिन आपको पता है पहले ये रोल सारा अली खान को मिलने वाला था। जी हां, आपने एकदम सही सुना। सारा अली खान तृप्ति डिमरी के रोल में नजर आने वाली थी। लेकिन इस वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया।
फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के बोल्ड सीन ने सबके होश उड़ा दिए है। इस सीन के बाद तृप्ति डिमरी की हर तरफ तारीफ हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी के रोल में सारा अली खान नजर आने वाली थी। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी वाले रोल को करना चाहती थी। इसके लिए सारा अली खान ने ऑडिशन भी दिया था। लेकिन मेकर्स ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। इसके पीछे की वजह ये थी मेकर्स का मनाना था कि सारा अली खान इस रोल के लिए फिट नहीं बैठती है और वो इतना बोल्ड सीन नहीं कर पाएंगी। जिसकी वजह से मेकर्स सारा अली खान के हाथ से ये फिल्म निकल गई।
रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' ने इंडिया के साथ-साथ विदेशों में धमाल मचा रखा है। 'एनिमल' ने इंडिया में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, तो वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। अगर तृप्ति डिमरी की जगह सारा अली खान होती तो फिल्म कैसी होती, इसको लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।