Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सिंगर अंकित तिवारी का रेप केस मामला वापस ओपन होगा ! बना बनाया काम बिगड़ा

दरअसल, अंकित तिवारी पर साल 2014 में 28 साल की एक महिला का रेप करने का आरोप लगा था।

By: Dharmendra Dubey  |  Published: May 4, 2017 12:55 PM IST

सिंगर अंकित तिवारी का रेप केस मामला वापस ओपन होगा ! बना बनाया काम बिगड़ा

अभी कुछ घंटे भी खुशी ठीक तरह से अंकित तिवारी मना नहीं पाएं है कि बुरी खबर सुनने को मिल रही है। खबर है कि अंकित तिवारी का रेप केस मामला दोबारा ओपन होगा।

बॉलीवुड के सिंगर अंकित तिवारी का रेप केस मामला तो आपको पता ही होगा। इस मामले पर बीते गुरुवार के दिन सुनवाई हुई, जिसमे अंकित तिवारी को बा इज्ज़त बरी कर दिया गया। लेकिन अंकित के लिए फिर से मुश्किल आन खडी हुई है। जी हाँ, खबर है कि अंकित तिवारी का केस जल्द ही दोबारा ओपन किया जाएगा। टाइम्स ऑफ़ इंडिया अखबार में छपी खबर के मुताबिक़ पीड़िता ने कहा कि उसे अंकित तिवारी के खिलाफ बयान ना देने के लिए धमकाया गया था। जिस वजह से उन्होंने कोर्ट में ये कहा कि मेरे पहले दी हुए बयान झूठे थे। ऐसे में अब पीड़िता का कहना है कि, 'मैंने तैयारी कर ली है कि मै दोबारा हाई कोर्ट में अंकित तिवारी का केस ओपन करूंगी।'

बतादें कि, अंकित तिवारी को रेप केस में ट्रायल कोर्ट ने बीते गुरुवार को बरी कर दिया था। साथ ही इस मामले में कोर्ट ने कहा कि पीड़िता के साथ ही दूसरे गवाहों ने भी अपने बयान को अस्वीकार कर दिया है और दूसरे सबूतों के अभाव में अभियोजन पक्ष इस केस को साबित करने में नाकाम रहा। अंकित के साथ-साथ कोर्ट ने उनके भाई अंकुर को भी मामले में बरी कर दिया है।

दरअसल, अंकित तिवारी पर साल 2014 में 28 साल की एक महिला का रेप करने का आरोप लगा था। इसी साल अप्रैल महीने की शुरुआत में रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने अंकित तिवारी के खिलाफ अपनी ज्यादातर शिकायतों को वापस ले लिया था। पीड़ित महिला सिंगल मदर है और उसने अंकित तिवारी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। तिवारी के भाई अंकुर पर महिला को धमकाने का आरोप था।