Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

‘बाहुबली 2’ से आई प्रभास की यह झलक है सबसे अलग, आप भी बस देखते रह जाएंगे प्रभास का चार्म

‘बाहुबली 2’ में प्रभास 3 अलग किरदारों में नज़र आएंगे, देखिये तस्वीर और पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: April 26, 2017 7:36 PM IST

‘बाहुबली 2’ से आई प्रभास की यह झलक है सबसे अलग, आप भी बस देखते रह जाएंगे प्रभास का चार्म

प्रभास की ‘बाहुबली 2’ रिलीज़ होने में अब बस 1 दिन का और इंतज़ार बाकी है। पिछले दो सालों से दर्शक ‘बाहुबली 2’ का इंतज़ार कर रहे हैं। ‘बाहुबली’ की टीम हर दिन प्रभास की एक नई तस्वीर फैन्स के साथ शेयर कर रही है। जिसे देखकर फैन्स की उत्सुकता और भी अधिक बढ़ती नज़र आ रही है। अब ‘बाहुबली 2’ से प्रभास की एक और झलक सामने आई है। जिसे देखकर आप भी प्रभास के चार्म में खो जाएंगे।

माहिष्मती के इस राजा की यह तस्वीर देखकर हर कोई इस पर फ़िदा होगा। प्रभास इस तस्वीर में जैसे नज़र आ रहे हैं, उसके अलावा उनके दो और लुक भी बाहुबली 2 में नज़र आएंगे। फिल्म 2 घंटे 50 मिनट तक लंबी बनाई गई है। जिससे इंतज़ार करते दर्शकों का पूरा मनोरंजन होगा।[इसे भी पढ़ें:कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यह 7 मज़ेदार जवाब आपका दिन बना देंगे]

इससे पहले बाहुबली की टीम ने देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी का भी एक शानदार लुक शेयर किया था। इन तस्वीरों को फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। दर्शकों का यही उत्साह देखते हुए ‘बाहुबली’ की टीम ने ‘बाहुबली 2’ करीब 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ करने का फैसला किया है।[इसे भी पढ़ें:राणा दग्गुबती ने शेयर की ‘बाहुबली 2’ शानदार अनसीन पिक, क्लिक कर आप भी देखिए]

‘बाहुबली 2’ तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में रिलीज़ होगी। बाहुबली की बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है और तक़रीबन जगह पूरे शो हाउसफुल होते नज़र आ रहे हैं। ‘बाहुबली 2’ ने अब तक अपने राइट्स के ज़रिए 500 करोड़ की कमाई कर चुकी है। रिलीज़ के बाद इससे अधिक कमाई कोने की पूरी उम्मीद जानकारों को है। खैर, आपको प्रभास की यह झलक कैसी लगी वो आप हमें बताइए और ‘बाहुबली 2’ को लेकर आपके मन में क्या विचार चल रहे हैं वो भी हमें ज़रूर बताइये।