फिल्म इंडस्ट्री में अकसर टीवी कलाकारों के लिए बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ कलाकार अपनी काबिलियत से इस धारणा को गलत साबित कर देते हैं. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' की एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने... हाल ही में रिलीज हुई, फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. उनकी एक्टिंग इतनी दमदार दिखी, कि यह कहना गलत नहीं होगा कि वो बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स को भी टक्कर दे सकती हैं.
'अनुपमा' की 'काव्या' का दिखा नया रूप
मदालसा शर्मा को टीवी शो 'अनुपमा' में उनके 'काव्या' के किरदार के लिए जाना जाता है. इस रोल में वह एक ग्लैमरस, मॉडर्न और थोड़ी नेगेटिव किरदार वाली महिला की भूमिका निभाती दिखीं. ऐसे में जब उनके इस फिल्म में काम करने की खबर सामने आई थी, तो उनके फैंस हैरान रह गए थे, क्योंकि 'द बंगाल फाइल्स' गंभीर और संवेदनशील विषय पर बनी मूवी है, लेकिन अब जब मूवी सिनेमाघरो में रिलीज हुई और उसमें मदालसा की एक्टिंग को देखा गया, तो हर कोई दंग रह गया.
फिल्म में उन्होंने एक ऐसे किरदार को निभाया है, जो छोटा जरूर है, लेकिन काफी भावुक और सशक्त है, मदालसा ने इस किरदार को इतनी ईमानदारी और गहराई से निभाया है, कि दर्शक उनकी एक्टिंग को देखकर उनकी तारीफे करते नहीं थक रहे हैं. वह फिल्म में अपने टीवी के ग्लैमरस लुक से बिल्कुल अलग नजर आईं, और उनकी यह ट्रांसफॉर्मेशन ही फिल्म दर्शकों को हैर कर रही है.
दर्शकों ने की जमकर तारीफ
फिल्म रिलीज होने के बाद मदालसा शर्मा के अभिनय को जबरदस्त तारीफें मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म में मदालसा की एक्टिंग की जमकर तारीफें कर रहे हैं, फिल्म में उनके कई सीन्स तो इतने पावरफुल दिखे, कि कई सीनियर एक्टर्स को पीछे छोड़ती नजर आईं. उनकी आंखों में दर्द, संघर्ष और दृढ़ता साफ झलकती नजर आई, जो दर्शकों के दिलों को छू गई.
मदालसा के करियर के लिए फिल्म बनेगी गेम-चेंजर
'द बंगाल फाइल्स' में मदालसा शर्मा की यह परफॉर्मेंस उनके करियर के लिए एक गेम-चेंजर बन सकती है. मदालसा की एक्टिंग ने यह साबित कर दिया है, कि वह सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर भी अपनी मजबूत जगह बना सकती हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates