ICU में भर्ती हैं सुसाइड की कोशिश करने वाले अनुराग डोभाल, मैनेजर ने दी हेल्थ अपडेट; कॉल करने वालों से की ये गुजारिश

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग पिछले कई समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. जिसके बाद उनके कार का एक्सीडेंट हो गया है. हाल ही में उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट दिया है. आइए जानते हैं अब अनुराग की तबियत कैसी है?

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: March 8, 2026 4:20 PM IST

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (UK07 Rider) के फैंस के लिए एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल से परेशान होकर अनुराग ने शनिवार रात एक खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए एक भीषण एक्सीडेंट के बाद अनुराग फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

हाईवे पर खौफनाक मंजर

शनिवार की रात अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर कार में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर थे. बताया जा रहा है कि वह उस वक्त सोशल मीडिया पर लाइव थे और काफी तनाव में नजर आ रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी का बेहद भयानक एक्सीडेंट हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज रफ्तार कार कंट्रोल से बाहर होकर 5 बार पलटी. गाड़ी की हालत देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि यह हादसा कितना घातक था.

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म था, जिसके बाद अनुराग के मैनेजर ने आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति बताई है. मैनेजर ने बताया कि अनुराग की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां वे फिलहाल ICU में भर्ती हैं. टीम ने उन लोगों को भगवान कहा जिन्होंने हादसे के वक्त अनुराग की लोकेशन पता लगाने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद की. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे इस मुश्किल घड़ी में लगातार कॉल न करें और बस अनुराग की सलामती के लिए दुआ करें.

statement

पारिवारिक कलह की पूरी कहानी

हादसे से ठीक पहले अनुराग ने यूट्यूब पर 2 घंटे का एक वीडियो डाला था, जिसमें उनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे. उन्होंने अपनी बर्बादी के पीछे कुछ बड़े कारण बताए थे. अनुराग ने अपनी मर्जी से दूसरी जाति में शादी की थी, जिसे उनके माता-पिता ने कभी स्वीकार नहीं किया. अनुराग का आरोप है कि शादी के ठीक कुछ दिन पहले उनके पेरेंट्स ने समारोह में आने से मना कर दिया. सारा बोझ अनुराग के कंधों पर आ गया और उनकी पत्नी को घर में घुसने तक की इजाजत नहीं दी गई. अनुराग ने कहा कि वे सालों से घर में टॉर्चर झेल रहे हैं. उनके माता-पिता उनके साथ नहीं खड़े हैं, जिसकी वजह से वे गहरे डिप्रेशन में चले गए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.