अनुष्का शर्मा ने कुछ देर पहले अपनी हॉरर फिल्म 'परी' का ट्रेलर रिलीज किया है। यह फिल्म उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले बनी यह तीसरी फिल्म है। फिल्म में अनुष्का का किरदार आपको इस बार डराने पर मजबूर कर देगा। इस एक मिनट 34 सेकंड वाले ट्रेलर में आप अनुष्का की पर्सनालिटी के बारे में ज्यादा कुछ जान नहीं पाएंगे लेकिन ट्रेलर का एक हर एक सीन आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में वो अपने खौफ से डराती नजर आयेंगी। फिल्म में अनुष्का डरी सहमी नजर जरूर आ रही है लेकिन फिल्म में उनका किरदार काफी विपरीत होने वाला है। [इसे भी पढ़ें: 'परी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिल दहला देगा अनुष्का शर्मा का डरावना अंदाज]
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर काफी ऐसे रिएक्शन आये जिसे देखकर अनुष्का का दिल जरूर खुश हुआ होगा लेकिन एक खास शख्स के रिएक्शन ने उनके दिल में जरूर लड्डू फूटे होंगे। यह स्पेशल इंसान कोई और नहीं बल्कि अनुष्का के बेटर हाफ विराट कोहली है, जिन्होंने ट्रेलर देखने के बाद अनुष्का की तारीफों के पुल बांधे है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अपने एकमात्र इंसान को इस रूप में देखना दिलचस्प होगा। मैं आॅलरेडी क्लीन बोल्ड हो गया हूं।
Can’t wait to watch my one and only in an avatar never seen before and I’m blown away already ❤. Can’t wait ?❤ @anushkasharma @officialcsfilms #PariTrailerhttps://t.co/6zbPAbzlFD
— Virat Kohli (@imVkohli) February 15, 2018
बता दें, 'परी' को लेकर अनुष्का काफी कॉंफिडेंट नजर आ रही हैं। यह उनके बैनर में रिलीज़ होने वाली तीसरी फिल्म है। इससे पहले 'NH 10' और 'फिल्लौरी' को मिले ठीक-ठाक रिस्पोंस से वो काफी खुश नजर आई है लेकिन 'परी' उनके लिए बेहद खास होने वाली है क्योंकि वो पहली बार किसी हॉरर फिल्म का हिस्सा है। यह फिल्म होली के मौके यानि की 2 मार्च को होगी।