Anushka Sharma की दूसरी प्रेग्नेंसी हो गई कंफर्म? वीडियो देख खुशी में फैंस बोले- 'दूसरा विराट आने वाला है'
Anushka Sharma Virat Kohli Virat Video: स्टार कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया।
Anushka Sharma Second Pregnancy: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। विराट और अनुष्का एक क्यूट बेटी के पेरेंट्स हैं, जिसका चेहरा कपल हमेशा छुपाकर रखता है। बीते कुछ दिनों से अनुष्का से जुड़ी एक खबर खूब वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से एक्ट्रेस काफी दिनों से पैपराजी के कैमरे में कैद नहीं हो रही हैं। वहीं, अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस ने ही अनुष्का की प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है।
अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे विरल भयानी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किसी होटल में अंदर की ओर जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा है। ये वीडियो कब का है... इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का का यह वीडियो लेटेस्ट ही है, जिसमें अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।
खुशी से झूमे फैंस
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सिर्फ एक यूजर ने पुराना बताया है, लेकिन बाकी फैंस इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा खुश है। इस यूजर ने लिखा है, 'दूसरा विराट आने वाला है।' एक फैन ने लिखा, 'क्यों अफवाह? वह सच में प्रेग्नेंट हैं। भगवान कृपा करें।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'माशा अल्लाह नजर न लगे... महफूज रहे ये लोग।'
देखें वीडियो
अब तक बेटी का नहीं दिखाया चेहरा
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी डेटिंग लाइफ को एन्जॉय करने के बाद शादी की थी। दोनों शादी के बाद साल 2021 में पहली बार मात-पिता बने। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है, जिसे कपल ने मीडिया लाइमलाइट से दूर रखने का फैसला लिया है। विराट और अनुष्का अपनी बेटी संग फोटोज जरूर शेयर करते हैं, लेकिन वह वामिका का चेहरा काफी हद तक छिपा देते हैं।
ताजा गॉसिप के लिए हमें Facebook Messenger पर फॉलो करें।