डरावने लुक से हिलाने को तैयार अनुष्का, शेयर किया 'परी' का पोस्टर, कल आएगा टीज़र

कल आएगा फिल्म परी का तीसरा टीज़र सामने, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: February 6, 2018 5:05 PM IST

अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म ‘परी’ का एक और पोस्टर शेयर किया है। अपने ट्वीटर हैंडल से इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने फिल्म के एक और टीज़र आउट होने की जानकारी दी है। अनुष्का शर्मा ने बताया है कि फिल्म का टीज़र कल आएगा।

अनुष्का ने ट्वीट किया है, ‘ जल्दी या देर से, भाग्य आपके दरवाजे पर दस्तक देता है... तब तक आप आंखें खुली रखें और परी के टीज़र के लिए कल तक इंतज़ार करें।’

शादी के बाद अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्मों पर पूरी तरह से फोकस कर रही है। 2 फरवरी को अपनी फिल्म का दूसरा टीज़र शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा था- वो आपके अंदर बढ़ेगी।

फिल्म परी का दूसरा टीज़र

अनुष्का के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘पर’ एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अनुष्का भूत बनकर डराने वाली है। यह फिल्म 2 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसका बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।

‘परी- नॉट ए फेरीटेल’ के अब तक दो टीज़र सामने आ चुके है और दोनों ही टीज़र्स में अनुष्का बेहद डरावनी दिख रही है। इन टीज़र्स से ही फिल्म में अनुष्का की दमदार एक्टिंग का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इसके अलावा अनुष्का शर्मा की एक और फिल्म ‘सुई धागा’ फ्लोर पर है। हाल ही में अनुष्का ने इससे जुड़ी अपनी एक फोटो भी शेयर की थी. ‘सुई धागा’ की कहानी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने से जुड़ी है।