हाल ही में अनुष्का शर्मा साउथ अफ्रीका से छुट्टी मनाकर लौटी हैं और वहाँ से लौटते ही वह अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में जी जान से जुट चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन तले बन रही फिल्म 'परी' का टीजर भी थोड़ी देर पहले ही रिलीज हुआ है। इस फिल्म में अनुष्का एक चुड़ैल के किरदार में नजर आ आएंगी। बता दें कि 'परी' अनुष्का के प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'एनएच 10' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्में बना चुकी हैं।
बात की जाए टीजर की तो इसमें अनुष्का का लुक इतना डरावना है कि शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाए। 19 सेकेंड के टीजर की शुरुआत में अनुष्का का क्लोजअप दिखाया गया है। शुरुआत में अनुष्का का चेहरा काफी मासूम सा नजर आ रहा है लेकिन जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता जाता है, उनका चेहरा खतरनाक होता चला जा रहा है। जी हाँ देखते ही देखते ही मासूम से चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आने लगते है। अनुष्का के इस डरावने अंदाज को देखकर कहा जा सकता है कि इस फिल्म के जरिए अनुष्का साबित कर देंगी कि बॉलीवुड में कोई भी उनका सानी नहीं है। नीचे देखें इस फिल्म का टीजर... [इसे भी पढ़ें- फिल्म ‘परी’ का दूसरा डरावना पोस्टर रिलीज, जानें क्या है रिलीज डेट...?]
इस टीजर के साथ-साथ इस फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि पहले जहाँ ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी वहीं अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक कर 2 मार्च हो गई है यानि की होली के शुभ अवसर पर अनुष्का सिनेमाघरों में लोगों को डराने आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं और इस फिल्म में अनुष्का परमब्रता चटर्जी के साथ नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म के अलावा अनुष्का सुई धागा में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन दम लगा के हइशा फेम शरत कटारिया करेंगे। फिल्म गाधी जयंती के आसपास रिलीज होगी। इसी के साथ अनुष्का आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म जीरो में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल तो आप कमेंटबॉक्स में बताएं कि आपको परी का टीजर कैसा लगा?