होली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह राजपूत की 'ड्राइव' से टकराएगी अनुष्का शर्मा की 'परी', आखिर किसकी होगी जीत?

आगामी 2 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी दोनों फिल्में...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: January 10, 2018 2:58 PM IST

हमेशा अपनी फिल्मों में चुलबुली सी दिखने वाली अनुष्का शर्मा ने कल रात सबकी नींदें ही उड़ा दी। जी हाँ कल रात ही अनुष्का ने अपनी आगामी फिल्म 'परी' के टीजर को सोशल मीडिया पर लॉन्च किया। इस टीजर में अनुष्का के चेहरे पर ढ़ेर सारे चोट के निशान नजर आते है, जो धीरे धीरे और भी गहरे होते चले जाते है। इस टीजर में अनुष्का का लुक जितना डरावना है, उससे भी कही ज्यादा इसका बैकग्राउंड डरावना है। सोशल मीडिया पर कल रात से ही इस टीजर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के टीजर को रिलीज करने के साथ साथ फिल्म निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया था।

बता दें कि जहाँ पहले यह फिल्म अगले महीने (9 फरवरी) ही रिलीज होने के लिए तैयार थी वहीं अब फिल्म ‘पद्मावत’ की वजह से इस फिल्म की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। दरअसल संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' अब 25 जनवरी को रिलीज हो रही है और इसी के चलते सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' की तारीख भी आगे हो गई, जिसकी वजह से 'परी' को आगे शिफ्ट करना पड़ा और अब ये फिल्म होली के मौके पर 2 मार्च को रिलीज होगी। [इसे भी पढ़ें- रिलीज हुआ 'परी' का टीजर, होश उड़ा देगा अनुष्का शर्मा का डरावना अंदाज]

इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना अब सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीस की फिल्म 'ड्राइव' से होगा। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं और इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार सुशांत और जैकलीन की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। वहीं बात करें अनुष्का की 'परी' की तो ये उनके प्रोडक्शन तले बन रही तीसरी फिल्म है और इस फिल्म के जरिए प्रोसित रॉय निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। वैसे 'परी' और 'ड्राइव' में से दर्शकों के बीच अनुष्का की फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। [इसे भी पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस के साथ ‘ड्राइव’ का मज़ा लूटेंगे सुशांत सिंह राजपूत!]

खैर आए दिन शुक्रवार को बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज होती है और ऐसे में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर टकराना लाजमी है लेकिन इस भिड़ंत में किसकी जीत होगी इसका पता तो हमें कुछ महीनों में लग जाएगा। फिलहाल तो आप हमें बताएं कि दोनों में से कौन सी फिल्म देखने जाएंगे और क्यों? बाकी टीवी और फिल्मी दुनिया की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ।