Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Mohini Dey संग लिंकअप रूमर्स पर AR Rahman के वकील ने किया रिएक्ट, कहा- 'इस बात में सच्चाई...'

AR Rahman Lawyer Reacted On Linkup Rumours With Mohini Dey: बीवी सायरा बानो से तलाक के अनाउंसमेंट के बाद अब एआर रहमान का नाम उन्हीं के ट्रूप की मोहिनी डे के साथ जुड़ रहा है. अब इन खबरों पर एआर रहमान के वकील ने रिएक्ट किया है.

By: Pratibha Gaur  |  Published: November 21, 2024 11:19 AM IST

Mohini Dey संग लिंकअप रूमर्स पर AR Rahman के वकील ने किया रिएक्ट, कहा- 'इस बात में सच्चाई...'

ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान (AR Rahman) शादी के 29 सालों बाद सायरा बानो से तलाक ले रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी और साथ ही अपने फैंस से अपील करते हुए कहा था कि इस मुश्किल घड़ी में लोग उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें. एआर रहमान के इस ऐलान ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. वहीं म्यूजिक कंपोजर के ऐलान के बाद उन्हीं की ट्रूप की मोहिनी डे ने भी अपने पति संग तलाक की घोषणा

एआर रहमान की वकील ने अफवाह पर तोड़ी चुप्पी

एआर रहमान और सायरा बानो की वकीला वंदना शाह ने मोहिनी डे संग म्यूजिक कंपोजर के लिंकअप रूमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए इन अफवाहों को पूरी तरह से खारिज कर दिया. उन्होंने रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'इनका कोई कनेक्शन नहीं है और मिस्टर रहमान और उनकी बीवी सायरा ने यह फैसला खुद की मर्जी से लिया है.' वहीं जब वंदना से एलिमनी को लेकर सवाल किया गया तो वकील ने कहा, 'यह अभी तक इस स्तर पर नहीं आया है. यह एक सौहार्दपूर्ण तलाक होगा. दोनों ही बहुत सच्चे हैं और यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है. इसे आप दिखावटी शादी नहीं कहेंगे.'

पढ़ें पोस्ट

मोहिनी डे ने भी कर दी तलाक की अनाउंसमेंट

बता दें कि एआर रहमान के डिवोर्स अनाउंसमेंट के चंद घंटे बाद ही मोहिनी डे ने भी अपने तलाक का ऐलान कर दिया था. मोहिनी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'भारी दिल से बताना मार्क और मैं अनाउंस कर रहे हैं कि हम दोनों अलग हो रहे हैं. सबसे पहले अपने परिवार और दोस्तों के प्रति कमिटमेंट की वजह से बता रहे हैं कि यह हम दोनों की आपसी समझ से हो रहा है. हालांकि हम हमेशा अच्छा दोस्त बने रहेंगे. हमने यह फैसला किया है कि हम अपनी लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और आपसी सहमति से अलग होना आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.