Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

AR Rahman ने बदनाम करने वालों को भेजा लीगल नोटिस, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए दी इतनी मोहलत

AR Rahman Divorce News: एआर रहमान इन दिनों अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच म्यूजिशियन ने बदनाम करने वालों को लीगल नोटिस भेजा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 23, 2024 9:16 PM IST

AR Rahman ने बदनाम करने वालों को भेजा लीगल नोटिस, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए दी इतनी मोहलत

ऑस्कर विनर म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, एआर रहमान ने हाल ही में अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने वाला का एलान किया था. इस तरह से एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी 29 साल की शादी को खत्म कर लिया. इस दौरान एआर रहमान को लेकर तमाम तरह का कंटेट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ. अब उन्होंने उन यूट्यूबर्स और प्लेटफॉर्म को लीगल नोटिस भेजा है जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं. इसके साथ ही एआर रहमान ने आपत्तिजनक कंटेंस हटाने के लिए कुछ घंटे की मोहलत दी है.

एआर रहमान ने दिया 24 घंटे का समय

एआर रहमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोटिस शेयर किया है. ये नोटिस उन लोगों के लिए है जो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें फैलाकर उन्हें बदनाम कर रहे हैं. एआर रहमान की तरफ से दिए नोटिस में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूबर्स उन्हें पत्नी से अलग होने की खबर के बारे में बदनाम करने वाले कंटेंट लिख रहे हैं. उन्होंने नोटिस के जरिए में आपत्तिजनक कंटेट हटाने के लिए कहा है. आपत्तिजनक कंटेट के लिए उन्होंने 1 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे में हटाने के लिए कहा है. अगर ऐसा नहीं होता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा.

एआर रहमान और मोहिनी डे का जोड़ा जा रहा नाम

बताते चलें कि एआर रहमान के पत्नी सायरा बानो से अलग होने के कुछ समय बात ही उनकी बैंड की मेंबर मोहिनी डे ने भी अपने पार्टनर से अलग होने का एलान किया. इसके बाद से एआर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप की अटकलें लगाई जाने लगीं. एआर रहमान और मोहिनी डे के कथित अफेयर से जुड़ा काफी कंटेंट वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि एआर रहमान और सायरा बानो ने साल 1995 में शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.