साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' के जरिए अर्जुन कपूर ने फिल्मी दुनिया में एंट्री मारी थी। इस फिल्म में उनके साथ परिणीती चोपड़ा नजर आई थी। फिल्म में अर्जुन और परिणीति की जबरदस्त केमेस्ट्री को हर किसी ने सराहा लेकिन सालों बाद भी दोबारा इनकी जोड़ी पर्दे पर नहीं आई। इस धमाकेदार जोड़ी को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए बेकरार फैंस के लिए फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' किसी सौगात से कम नहीं है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म की शूटिंग पंजाब और इंग्लैंड के खूबसूरत लोकेशन्सस पर हुई है। बीती रात से ही अर्जुन और परिणीति फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे थे और साथ ही ये भी जानकारी दी थी कि आज फिल्म के दो नए पोस्टर सामने आएंगे। बता दें कि कुछ देर पहले ही फिल्म के दो नए पोस्टर रिलीज किए जा चुके है।
एक पोस्टर में अर्जुन यूनियन जैक शर्ट, ग्रे रंग की जैकेट और ग्रे रंग की जींस में नजर आ रहे है। वहीं परिणीति एक खूबसूरत ड्रेस और बैंगनी रंग के जैकेट में नजर आ रही है। पोस्टर में दोनों बड़े ही प्यार से एक दूसरे को देख रहे है।
वहीं बात की जाए दूसरे पोस्टर की तो इस पोस्टर में परिणीति पटियाला सूट और यूनियन जैक दुप्पटे में दिख रही है। वहीं अर्जुन कैजुअल टीशर्ट और काले रंग की जींस और डेनिम जैकेट में नजर आ रहे है।
दोनों ही पोस्टर से साफ है कि परिणीति और अर्जुन का किरदार काफी दिलचस्प होगा। जहां परिणीति दूसरे पोस्टर में चुलबुले अंदाज में नजर आ रही है वहीं अर्जुन उन्हें देखकर परेशान से लग रहे है। बता दें कि यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तो कमेंटबॉक्स में बताए कि इस साल दशहरा के मौके पर आप इस फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड है ?