Arjun Kapoor Malaika Arora Wedding: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जानकारी के लिए आपको बता दे कि अर्जुन और मलाइका दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है, तो ट्रोल्स इनका मजाक भी खूब उड़ाते है। इसी बीच शादी की खबरों को लेकर पहली बार अर्जुन कपूर ने कुछ बोला है, जिसे जानने के बाद इन दिनों के फैेंस काफी हैरान भी हो सकते है। तो चलिए जानते है क्या कहा अर्जुन कपूर ने। Also Read - Eiffel Tower के नीचे मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर ने पढ़ा 'इश्क का कलमा', वायरल हुईं वेकेशन पिक्स
अर्जुन कपूर ने बोली ये बात
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर खूब खबरें चल रही है। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल शादी करने वाले है। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। इतना ही खबर ये भी है कि इस शादी में बेहद कम लोग शामिल होने वाले है। अब इन सब बातों को लेकर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा है, 'हर कोई मेरे जीवन के बारे में मुझसे ज्यादा जानता है' इसके साथ उन्होंने हसंने वाला इमोजी भी लगाया है। इसके बाद से शादी को लेकर चल रही खबरों में कमी आई है। Also Read - अर्जुन कपूर को 'Ishaqzaade' में नहीं लेना चाहते थे आदित्य चोपड़ा, कहा था- तुम एक्टर....
नवंबर या दिसंबर में होनी है शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इसी साल नवंबर या दिसंबर के महीने में शादी कर लेंगे। ये भी बताया जा रहा कि दोनों एक इंटीमेट वेडिंग प्लान कर रहे हैं। अपनी शादी में मलाइका साड़ी, तो वहीं अर्जुन कपूर कुर्ता और पैंट में नजर आएंगे। इन दोनों की शादी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं। Also Read - Entertainment News Of The Day: रणबीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया, शकीरा मिल रहे फर्जी लेटर्स से हो गईं परेशान
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।
- ByAbhay
-
- Published: May 18, 2022 7:47 PM IST