फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, वह जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से फिल्मी दुनिया में कदम रखेंगी। इस फिल्म शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी बीच खुशी कपूर के बड़े भाई अर्जुन कपूर ने उन्हें एक सलाह दी है। Also Read - ‘एक विलेन 2’ ट्रेलर लॉन्च पर हुआ मलाइका अरोड़ा का जिक्र, अर्जुन कपूर बोले ‘मेरा इंस्टाग्राम...’
अर्जुन कपूर ने खुशी कपूर के लिए कही ये बात
खुशी कपूर को राय देने को लेकर अर्जुन कपूर ने 'पिंकविला' के साथ बात करते हुए कहा, 'सुनो सबकी, करो अपनी। एक समय था जब जान्हवी कपूर कन्फ्यूज थी कि गुंजन सक्सेना करनी चाहिए या नहीं। मैंने उससे भी यही कहा था। मैंनै उससे कहा था कि बात परफेक्ट सेकेंड फिल्म की नहीं है। कोई फिल्म परफेक्ट सेकेंड फिल्म नहीं होती है।' Also Read - Ek Villain Returns Twitter Reaction: एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर देख कंफ्यूज हुए फैन्स, बोले- ये क्या हो रहा है...
अर्जुन कपूर ने शनाया कपूर को लेकर कही ये बात
अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'खुशी कपूर ने अभी काम शुरू किया है। और शनाया, जब भी उसे मौका मिला और वो मुझसे कुछ पूछती है तो मैं उससे यही कहता हूं कि दूसरों की सलाह सुनना बड़ा आसान काम है लेकिन अपनी सलाह माननी चाहिए। जैसे हर्षवर्धन कपूर का अपना दिमाग है। वह अपने दिल की सुन रहे हैं और मैं इस बात से खुश हूं। वह अलग है। आप सबकी सुनते हो लेकिन अपने मन की करते हो।' Also Read - 'शमशेरा' से लेकर 'एक विलेन रिटर्न्स' तक, जुलाई में ये बॉलीवुड फिल्में करेंगी एंटरटेन, लॉक कर लीजिए ये डेट
अर्जुन कपूर की बहनों का बॉलीवुड डेब्यू
गौरतलब है कि खुशी कपूर जहां फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। करण जौहर की इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी भी नजर आएंगे। खुशी कपूर और शनाया कपूर को डेब्यू फिल्म देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।