Arjun Kapoor-Malaika Arora Wedding Rumours: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर कई बार मीडिया ने इवेंट्स और पार्टीज में स्पॉट किया है। इस कपल को डेट करते हुए कई साल हो गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी की अफवाहें भी कई बार सामने आई हैं और इस बार ये कपल शादी को लेकर ही चर्चा में बना हुआ है। शादी की अफवाहों के बीच अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी जारी किया है। Also Read - मुंबई के मौसम में रोमांटिक हुआ मलाइका का मूड, अर्जुन कपूर संग वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
मलाइका से शादी की खबरों के बीच अर्जुन ने किया पोस्ट
अर्जुन कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी शादी की अफवाहें चारों ओर सुनने को मिल रही हैं। ऐसे में अब खुद अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है। अभिनेता ने लिखा, 'अच्छा लगा यह जानकार की हरकोई मेरी लाइफ के बारे में मुझसे ज्यादा जानना चाहता है।' Also Read - ट्रांसपेरेंट डीप नेक ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने लूटी महफिल, तस्वीरें देख बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन
Also Read - अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह करेंगे एक साथ फिल्म, इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ
इस साल के अंत में हो सकती है अर्जुन-मलाइका की शादी
बॉलीवुड लाइफ से जुड़े सूत्र ने बताया है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी ग्रैंड नहीं बल्कि काफी सिंपल होगी। इस शादी में दोनों एक्टर्स की फैमिली और खास दोस्त ही मौजूद होंगे। मलाइका शादी के दिन एक सिंपल साड़ी कैरी करेंगी जबकि अर्जुन एक सिंपल कुर्ते में दिखाई देंगे।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर इन दिनों 'द लेडी किलर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा अभिनेता आने वाले दिनों में 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'कुत्ते' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। इन सभी को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।