Entertainment News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं, इस जोड़ी ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अर्जुन और मलाइका अक्सर पार्टीज और इवेंट्स कई बार साथ देखे गए हैं। आज अर्जुन कपूर का 35वां जन्मदिन है और ऐसे मौके पर मलाइका अरोड़ा एक्टर को उनके जन्मदिन की बधाई ना दें, ऐसा हो ही नहीं सकता। हाल ही में मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की बेहद प्यारी तस्वीरे शेयर करते हुए उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरी सनशाइन...।' अर्जुन कपूर के साथ साथ उन्होंने एक और फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी दोस्त संयुक्ता नायर को भी जन्मदिन की बधाई देती नजर आ रही हैं। अजुन कपूर इस फोटो में ग्रे रंग की टी-शर्ट में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस भी अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। Also Read - Kangana Ranaut ही नहीं बल्कि ये सेलेब्स भी करते हैं करोड़ों की कार की सवारी, देखें पिक्स
Also Read - दूसरी शादी की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अपने माता पिता के अलगाव पर तोड़ी चुप्पी, मां के लिए बन गया था ये नजरिया
बताते चलें, अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त और कृति सेनन जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अर्जुन कपूर की अदाकारी की खूब सराहना हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपनी प्रोडक्शन कास्ट भी निकालने में नाकाम रही थी। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दिबाकर बनर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर लॉकडाउन लगने से पहले रिलीज किया जा चुका है। हरकोई इस समय फिल्म की नई रिलीज का इंतजार कर रहा है। Also Read - मलाइका अरोड़ा संग शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने दी बड़ी अपडेट, कही ये बात
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।