Duniyaa | Kartik aaryan & Kriti Sanon | Watch video
बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज फिल्म लुका छुपी (Luka Chuppi) बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल रही, जिसमें दोनों ने अपनी अदाकारी से सभी को चौंका दिया। फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की केमिस्ट्री लोगों को इतनी पसंद आई की लुका छुपी (Luka Chuppi) साल 2019 की सबसे सफल फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा गई। हालांकि इस फिल्म के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) के बीच कुछ अनबन चल रही है और दोनों कालाकर आपस में बात तक नहीं कर रहे हैं। हालांकि इन सभी खबरों पर अदाकारा कृति सेनॉन (Kriti Sanon) का कुछ और ही कहना है।
{इसे भी पढ़ें- पूरी पलटन के साथ घूमने निकली कृति सेनॉन, जाम्बिया के 'विक्टोरिया फॉल्स' में अपनी टीम का बहला रही हैं दिल}
हाल में कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने अपनी नई फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) के प्रमोशन के चलते मीडिया से मुलाकात की जहां उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया। कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने जवाब देते हुए कहा ऐसी खबरों में किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है और वो इस बारे में कोई सफाई भी नहीं देना चाहती हैं। कृति सेनॉन (Kriti Sanon) ने बताया, 'जब हमें यह खबर सुनाई दी तो हम लोग खूब हंसे और हमने इस पर कोई सफाई भी नहीं दी क्योंकि हमें इस बारे में सफाई देने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। अफवाहें तो कहीं से भी आ सकती हैं और इसीलिए हम इन्हें अफवाहें कहते हैं।'
{इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हुई Sara Ali Khan, एयरपोर्ट पर भागकर पकड़ी फ्लाइट}
अगर दोनों कलाकारों की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की आज कल (Aaj Kal) की शूटिंग खत्म करके, टी-सीरीज के अंतर्गत बन रही पति पत्नी और वो की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। इसके बाद वो करण जौहर के बैनर की दोस्ताना 2 (Dostana 2) में जाह्नवी कपूर के साथ काम करेंगे। दूसरी तरफ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) जल्द ही दिलजीत दोसांझ की अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) में नजर आएंगी और इसके बाद उनकी हाउसफुल 4 (Housefull 4) और पानीपत (Panipat) रिलीज होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...