Arjun Patiala Live Reaction: Kriti Sanon-Diljeet Dosanjh की फिल्म के लिए थियेटर की ओर भागे दर्शक, ट्वीट के जरिए जताई खुशी

कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर पहुंचना शुरू कर चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, आइए देखते हैं-

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 26, 2019 10:23 AM IST

कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटनी भी शुरु हो चुकी है। रिलीज के पहले दिन इस फिल्म को दर्शकों की ओर से शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे देखते हुए लग रहा कि फिल्म अच्छी ओपनिंग दर्ज करा सकती है।

फिल्म को देखने के लिए दर्शकों में इस वक्त अच्छा क्रेज दिखाई दे रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघर की ओर रुख कर चुके दर्शक फिल्म के लिए अपने क्रेज को ट्विटर पर बताने में जुट गए हैं। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के रिस्पॉन्स की जानकारी हम आपको पल-पल में देते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें- Box Office Prediction: पहले दिन ही राजकुमार राव की Judgementall Hai Kya के सामने घुटने टेकेगी Arjun Patiala, कुछ ऐसा रहेगा कलेक्शन

देखिए दर्शकों की ओर से शेयर किए गए ट्वीट्स -

इसे भी पढ़ें- Kartik Aaryan के साथ अपने झगड़े पर Kriti Sanon ने खोली जुबान, कहा 'ये बात कहां से...'

कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वरुण शर्मा भी एक अहम किरदार में है। इस फिल्म में दिलजीत और वरुण शर्मा पुलिसकर्मी के रोल में है जबकि कृति सेनॉन एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आ रही है। इस फिल्म को निर्देशित किया है रोहित जुगराज ने जबकि दिनेश विजान इस फिल्म के प्रोड्यूसर है। इसके अलावा फिल्म को कृष्णन कुमार ने भी को-प्रोड्यूस किया है।

जजमेंटल है क्या से मिलेगी कड़ी टक्कर

हालांकि फिल्म को शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। लेकिन इसके बाजवूद इस फिल्म को आज ही रिलीज हुई कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या से करारी टक्कर मिलने वाली है। कंगना और राजकुमार राव की इस फिल्म को भी दर्शकों से भारी रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जरुर दोनों के बीच करारी भिड़त होती दिखाई देने वाली है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...