Arjun Patiala quick movie review: अर्जुन पटियाला के रोल में छा गए दिलजीत दोसांझ, कृति सेनॉन की अदाओं ने किया दीवाना

जानिए फर्स्ट हाफ तक कैसी ही दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala), पढ़िए पूरी रिपोर्ट

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 26, 2019 1:54 PM IST

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala) सिनेमाघर पहुंच चुकी है और बॉलीवुड लाइफ की टीम ने इसे देखना शुरू कर दिया है। फिल्म का पहला भाग कैसा है ये हम अब आपको इस क्विक रिव्यू के जरिए बताने वाले हैं।

पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और कृति सेनॉन स्टारर ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण शर्मा (Varun Sharma) भी एक अहम किरदार में है। फिल्म पटियाले के फिरोजपुर जिले के एक पुलिस कर्मी के ऊपर आधारित है। इस कॉमेडी फिल्म में क्राइम के बैकड्रॉप में कहानी पिरोई गई है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ अर्जुन पटियाला के किरदार में है जबकि वरुण शर्मा का किरदार ओनिडा सिंह का है।

इसे भी पढ़ें- Arjun Patiala Box Office Occupancy report: मॉर्निंग शोज में धीमी दिखी कृति सेनॉन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म की रफ्तार

फिल्म की कहानी एक स्पूफ की तरह चलती है। इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्टिंग काफी अलग है जो आपको रोचक लगने वाली है। फिल्म का फर्स्ट हाफ मजेदार सीन्स से भरा हुआ है। हालांकि डायलॉग्स काफी प्रिडिक्टेबल है। लेकिन फिल्म की कुछ लाइनें आपका दिल जीत लेने वाली है।

दिलजीत दोसांझ का कैरेक्टर अर्जुन पटियाला केंद्र में है और इसमें पंजाबी सिंगर कम एक्टर ने पूरी जान डाल दी है। कृति सेनॉन फिल्म के गाने दीवाना हुआ में बेहद खूबसूरत दिखी हैं। हालांकि उनकी कॉमिक टाइमिंग इमोशनल सीन्स की तुलना में हल्की है। लेकिन भावानात्मक रोल में वो परफेक्ट नजर आती है।

इसे भी पढ़ें- Arjun Patiala Twitter Reaction: Diljit Dosanjh की कॉमेडी ने लोगों को किया लोटपोट, फिर भी इस वजह से दर्शकों ने दिया मिलाजुला रिएक्शन

वहीं, एक बार फिर कैरेक्टर आर्टिस्ट सीमा पाहवा ने दिल चुरा लिया है। वो फिल्म में लोकल नेता और भू माफिया के किरदार में है जबकि वरुण शर्मा तो फिल्म हमेशा की तरह ही मिस्टर डिपेंडेबल है। वहीं मोहम्मद जीशान आयुब एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते दिखने वाले हैं।

लेकिन फिल्म की आगे की कहानी कैसी है और क्या ये फर्स्ट हाफ पर भारी पड़ने वाली है या हल्की। ये जानकारी हम फिल्म के फुल रिव्यू में देने वाले है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...