ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के बाद अब इन दोनों के करीबी दोस्त एक्टर अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने भी अपनी शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया है। कपल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, '20 साल के खूबसूरत सफर और बेहतरीन यादों के बाद हम ये बताना चाहते हैं कि हमने अपनी राहें अलग करन के फैसला ले लिया है। हमें लगता है कि अब समय आ गया है कि हम दोनों अलग-अलग दिशाओं के लिए मुड़ जाएं।'
बयान में आगे कहा गया है, 'जब हमारे पास चीजें आती हैं, तो हम हमेशा ठोस (पारिवारिक रुप से एकजुट) हो जाते हैं हैं, और हम एक दूसरे के लिए और अपने प्यारों के लिए ठोस बने रहेंगे, क्योंकि हम एक नई यात्रा शुरू करनी हैं। हम दोनों ही बेहद निजी हैं और इस बयान को सार्वजनिक करने में अजीब सा महसूस करते हैं, लेकिन हमारे जीवन की परिस्थितियां ऐसी हैं। जहां सच्चाई विकृत हो जाती है और खो जाती है। हम एक परिवार हैं, एक दूसरे के लिए हमारा प्यार हमेशा के लिए बरकरार रहेगा और हम हमेशा एक दूसरे के लिए रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे बच्चों महाइका और मायरा के लिए हम एक दूसरे के लिए खड़े रहेंगे। इसलिए, हम इस समय आपके माध्यम से हमारी गोपनीयता बनाए रखने की सराहना करेंगे। आपके समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद। रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन प्यार बना रहता है। हम इसके बारे में फिर कभी बात नहीं करेंगे।'
अर्जुन और मेहर ने साल 1998 में शादी रचाई थी। उनके दो बेटियां हैं महाइका (16) और मायरा (13)। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि कपल ने पहले ही कानूनी तौर पर सेपरेशन के लिए अर्जी लगा दी है या नहीं। दोनों ने साफ किया है कि अलग रहने के बावजूद दोनों अपने परिवार और बच्चों के लिए हमेशा साथ आएंगे। इससे पहले बीते दिनों अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान, फरहान और अधूना अख्तर की भी सालों पुरानी शादी टूटने की खबरें आईं थी।