Arjun Rampal की GF गैब्रिएला का स्लिम फिगर देख ट्रोलर्स का ठनका माथा, बिना शादी 2 बच्चों की मां बन समाज से लिया पंगा

Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades Trolled: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ट्रोल हो रही हैं. उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वह काफी पतली लग रही हैं.

By: Kavita  |  Published: December 4, 2025 3:38 PM IST

Arjun Rampal की GF गैब्रिएला का स्लिम फिगर देख ट्रोलर्स का ठनका माथा, बिना शादी 2 बच्चों की मां बन समाज से लिया पंगा

Arjun Rampal Girlfriend Gabriella Demetriades Trolled: अर्जुन रामपाल अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी नहीं की है लेकिन दोनों 2 बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं. अर्जुन और गैब्रिएला के मुताबिक, उन्हें शादी करने की जरूरत नहीं है. अर्जुन मशहूर बॉलीवुड एक्टर हैं तो गैब्रिएला भी मॉडलिंग की दुनिया का पॉपुलर चेहरा है. गैब्रिएला अपनी फिटनेस के लिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं और अब उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें गैब्रिएला की फिटनेस देख फैंस की आंखें फटी रह गई हैं और ट्रोलर्स का दिमाग खराब हो गया है.

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स तस्वीरें हुईं वायरल

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो पुरानी हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में गैब्रिएला का फिगर साफ दिख रहा है, लेकिन गैब्रिएला काफी ज्यादा दुबली-पतली लग रही हैं. फोटोज में उनके एब्स नहीं बल्कि हड्डी पसली दिख रही हैं. इतना ही नहीं, ट्रोलर्स को गैब्रिएल का चेहरा भी काफी ज्यादा पतला दिख रहा है. गैब्रिएला की ये फोटोज वेकेशन की हैं, जिसमें वह अर्जुन रामपाल और अपने दोनों बेटों के साथ दिख रही हैं. कुछ फोटोज में वह अर्जुन के काफी क्लोज नजर आ रही हैं.

TRENDING NOW

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स हुईं ट्रोल

गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल की इन फोटोज पर सेलेब्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इन फोटोज पर प्रज्ञा कपूर से लेकर नेहा धूपिया, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा, लीजा हेडन, टीना दत्ता और अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन समेत कई स्टार्स ने प्यार लुटाया है. वहीं, ट्रोलर्स ने बुरी तरह खरी खोटी सुनाई है. एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसी बॉडी है.' कई लोगों ने गैब्रिएला की तुलना कुषा कपिला से की. लोगों का कहना था कि वह पतली कुषा कपिला की तरह लग रही है. कुछ लोग उन्हें करिश्मा तन्ना भी कह रहे हैं.

कौन हैं अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी

बता दें कि अर्जुन रामपाल की पहली पत्नी का नाम मेहर जेसिया है, जिनसे उन्होने 1998 में शादी रचाई थी. अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं. कपल ने 20 साल की शादी के बाद तलाक लिया था. साल 2018 में अर्जुन और मेहर ने तलाक का ऐलान कर दिया था. अर्जुन गैब्रिएला के साथ खुश हैं और मेहर अपनी बेटियों के साथ जिंदगी बिता रही हैं.