Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अर्जुन तेंदुलकर ने रचाई मेहंदी, शाहरुख खान के गाने पर अपनी मंगेतर संग लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल

सचिन तेंदुलकर के घर इस समय खुशियों का माहौल छाया हुआ है. अर्जुन तेंदुलकर के संगीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अर्जुन अपने मंगेतर संग हाथ थामे नजर आ रहें हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: March 5, 2026 11:53 AM IST

अर्जुन तेंदुलकर ने रचाई मेहंदी, शाहरुख खान के गाने पर अपनी मंगेतर संग लगाए ठुमके, वीडियो हो रहा वायरल
arjun tendulkar

सचिन तेंदुलकर के घर में इन दिनों खुशियों का ठिकाना नहीं है. मास्टर ब्लास्टर के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अर्जुन और उनकी मंगेतर सानिया चंधोक की शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं, और सोशल मीडिया पर इनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी के वीडियो ने तहलका मचा रखा है.

जब अर्जुन ने थामा सानिया का हाथ

इंटरनेट पर एक वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है, जिसे मशहूर सिंगर हर्षदीप कौर ने शेयर किया है. इस वीडियो में रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है. वीडियो में हर्षदीप कौर शाहरुख खान की फिल्म का एवरग्रीन गाना 'कुछ कुछ होता है' गा रही हैं. गाने की धुन पर अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वे इस पल को कितना एन्जॉय कर रहे हैं. फैंस इस जोड़ी को देखकर कह रहे हैं कि यह किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं है.

जामनगर से लेकर शादी के मंडप तक का सफर

अर्जुन और सानिया की यह प्रेम कहानी अब अपने मुकाम पर पहुंच रही है. आपको बता दें कि इस सफर की शुरुआत काफी पहले हो गई थी. इस कपल ने 25 अगस्त 2025 को सगाई कर अपने रिश्ते को आधिकारिक नाम दिया था. शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत गुजरात के जामनगर में हुई, जहां तेंदुलकर परिवार के करीबी लोग शामिल हुए. आज यानी 5 मार्च 2026 को अर्जुन और सानिया हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. खबर है कि इस शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी.

सचिन का पूरा परिवार एक फ्रेम में

हर्षदीप कौर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं, बल्कि पूरा तेंदुलकर परिवार बेहद खुश नजर आ रहा है. सचिन तेंदुलकर, अंजलि और सारा तेंदुलकर के चेहरे की चमक बता रही है कि घर के बेटे की शादी को लेकर वे कितने खुश हैं. सोशल मीडिया पर फैंस हार्ट और फायर इमोजी की बरसात कर रहे हैं. कोई उन्हें परफेक्ट कपल बता रहा है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.