Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'सरके चुनर' के बोल सुन दुखी हुए अरमान मलिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन

नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना 'सरके चुनरी तेरी सरके' इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. यह गाना रिलीज होने के साथ ही विवादों में फंस चुका है. इस मामले में अब सिंगर अरमान मलिक ने अपना रिएक्शन दिया है.

By: Shreya Pandey  |  Published: March 16, 2026 11:42 PM IST

'सरके चुनर' के बोल सुन दुखी हुए अरमान मलिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सिंगर का रिएक्शन
armaan malik

साउथ की फिल्म 'केडी: द डेविल' का नया गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' इन दिनों सुर्खियों में तो है, लेकिन यह अपनी अच्छाई की वजह से नहीं बल्कि विवादों के कारण. नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने के बोल और डांस स्टेप्स को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए हैं. अब इस विवाद में मशहूर सिंगर अरमान मलिक भी कूद पड़े हैं. अरमान ने इस गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और इसे भारतीय संगीत के लिए एक बुरा दौर बताया है. अरमान की इस बेबाकी की अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

अरमान मलिक ने कही ये बात

अरमान मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इस गाने की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि जब यह गाना उनकी टाइमलाइन पर आया, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. उन्होंने इसे दोबारा सुना ताकि वो पक्का कर सकें कि जो उन्होंने सुना है, क्या वाकई किसी फिल्म के गाने में ऐसी भाषा का इस्तेमाल हो सकता है. अरमान ने बड़े दुखी मन से कहा कि यह देखकर बहुत बुरा लगता है कि आज के दौर में गाने लिखने का लेवल इतना नीचे गिर गया है. उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनकी ईमानदारी की जमकर तारीफ की है.

सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग

अरमान के इस पोस्ट पर फैंस के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक फैन ने जब उनसे कहा कि "शुक्र है आपने अपने करियर में कभी ऐसा गाना नहीं गाया और उम्मीद है आगे भी नहीं गाएंगे," तो अरमान ने फौरन जवाब दिया "भाई, कभी भी नहीं" अरमान के भाई अमाल मलिक ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वे ऐसे गानों का हिस्सा नहीं बनेंगे जो महिलाओं का अपमान करते हों. फैंस कह रहे हैं कि दोनों भाइयों ने संगीत की मर्यादा को बचाए रखा है और उन्हें अपनी पसंद पर गर्व है.

पैन इंडिया रिलीज होगी फिल्म

दूसरी तरफ, लोग इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर अर्जुन जन्या, लेखक रकीब आलम और सिंगर मंगली को भी आड़े हाथों ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि पैसे और सस्ते व्यूज के लिए महिलाओं को इस तरह ऑब्जेक्टिफाई करना शर्मनाक है. जहां तक फिल्म की बात है, तो 'केडी: द डेविल' एक बड़े बजट की कन्नड़ फिल्म है जो 1970 के दशक के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है. फिल्म में ध्रुव सरजा और शिल्पा शेट्टी जैसे बड़े सितारे भी हैं, लेकिन फिलहाल इस गाने की अश्लीलता ने फिल्म की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.