कुछ दिनों अजय देवगन और रोहित शेट्टी की टीम गोलमाल अगेन ने अभी फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इनदिनों फिल्म से जुड़े हर एक ोकरैक्टर फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे है। फिल्म गोलमाल' श्रृंखला का चौथे सीक्वल है। फिल्म से तीन पार्ट से जुड़े अरशद वारसी ने फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म में इन दिनों अब तक के सबसे मजेदार हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, "गोलमाल 4' की पूरी टीम के साथ आज काम का दिन पागलपन से भरा होगा। हम कुछ बेहद मजाकिया सीन करने जा रहे है।"
It's going to be a mad day today at work, with the entire cast of #Golmaal4 on set, doing some serious funny stuff.....
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) March 23, 2017
बता दें की अरशद वारसी साल अरशद 2006 में पहली बार रोहित शेट्टी की इस फिल्म से जुड़े। तब से लेकर अब तक अरशद हर एक पार्ट का हिस्सा बने है। गोलमाल के सभी सीक्वल का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। पिछले दो पार्ट से करीना कपूर बतौर एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा थी लकिन उन्होंने इस बार फिल्म में काम करने की नहीं इच्छा जताई और फिर यह रोल बबली गर्ल परिणीती चोपड़ा की झोली में आ गिरा। कुछ दिनों पहले डीएनए अख़बार ने इस बात को कन्फर्म किया हैं की अब करीना कपूर की जगह अब परिणीती चोपड़ा सभी को एंटरटेनन करने के लिए तैयार हैं। ख़बरों की माने तो परिणीती का किरदार काफी बबली होने वाला हैं। जो अजय के साथ गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। रोहित, श्रधा और परिणीती के बीच में फंसे थे की किसको फिल्म का हिस्सा बनाए। रोहित ने दोनों को ही इस फिल्म की पटकथा सुनाई थी। श्रधा ने फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई लेकिन परिणीती को फिल्म की कहानी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने की ख़ुशी जताई। वो ‘गोलमाल फ्रैंचाइज़ी’ का पार्ट बनने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दी। जिस कारन रोहित को पारी की यही अदा भाई और उन्होंने तुरंत ही उन्हें साइन कर लिया। [इसे भी पढ़ें: सलमान खान के साथ नहीं बल्कि इस शख्स के साथ खूब सेल्फी खिचवा कर रही हैं कटरीना!]
अरशद के अलावा, फिल्म में अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार्स मुख्या किरदार में होने वाले है।साथ ही फिल्म में इस बार तब्बू की भी एंट्री होने जा रही है।