'आर्टिकल 15' का एक और दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, पुलिस की वर्दी में छानबीन करते नजर आए आयुष्मान खुराना

आयुष्‍मान खुराना पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' के लिए चर्चा में बने हुए है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: June 24, 2019 2:31 PM IST

बॉलीवुड एक्टर आयुष्‍मान खुराना पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 15' के लिए चर्चा में बने हुए है। इस समय इस फिल्म को सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट किया जा रहा हैं। इसको देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म के लीड अभिनेता आयुष्‍मान खुराना ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्टर के कैप्शन में लिखा- 'अंधेरन माई बहुट चल लिय, अब है रोशनी की बारी। #AbFarqLaayenge # आर्टिकल 15 28 जून को जारी।'

इस फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड के ऑली पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्र, पहली बार कियारा आडवाणी के साथ आएंगे नजर

सोशल मीडिया पर नया पोस्टर जारी होने के साथ वायरल होता दिखाई दे रहा है। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ ही आयुष्‍मान खुराना ने याद दिलाया है कि ये फिल्म 28 जून को रिलीज होने वाली है। सामने आए पोस्टर में आप देख सकते हो कि आयुष्‍मान नए पोस्टर में पुलिसवाले के अवतार में वह काफी स्‍टनिंग नजर आ रहे हैं। उनके हाथों में बंदूक है और उनके पीछे पुलिस की फौज दिखाई दे रही है।

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में कुछ इस अंदाज में दिखे कार्तिक-सारा, 'लव आज कल 2' के लिए करेंगे शूटिंग

मालूम हो कि हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। दर्शकों को 'आर्टिकल 15' का ट्रेलर खूब पसंद आया था। वैसे आपको बता दें, 'आर्टिकल 15' ये फिल्म भारतीय संविधान में शामिल धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने के बारे बताया जा रहा हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्‍हा ने किया है। फिल्म में आयुष्‍मान खुराना के अलावा ईशा तलवार, मनोज पाहवा, सयानी गुप्‍ता, जीशान अयूब, कुमुद मिश्रा, आशीष वर्मा, सुशील पांडे जैसे दमदार किरदार दिखाई दे रहे हैं। आयुष्‍मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' की सफलता के बाद इस फिल्म से उम्मीद और बढ़ जाती है।

आयुष्‍मान खुराना 'आर्टिकल 15' के अलावा 'गुलाबो-सिताबो' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...