Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

यामी गौतम के घर गूंजने वाली है किलकारियां, आदित्य घर जल्दी बनेंगे पापा

Yami Gautam is pregnant: बॉलीवुड स्टार यामी गौतम जल्दी ही मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस करीब साढ़े 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर।

By: Shivani Bansal  |  Published: February 8, 2024 3:06 PM IST

यामी गौतम के घर गूंजने वाली है किलकारियां, आदित्य घर जल्दी बनेंगे पापा

Yami Gautam is pregnant: बॉलीवुड स्टार यामी गौतम जल्दी ही मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'आर्टिकल 370' स्टार करीब साढ़े 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अभी खुद एक्ट्रेस ने इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। मगर फिल्मी हलकों में खबरें तेज हैं कि अदाकारा जल्दी ही मातृत्व की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। अदाकारा यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है। जिसके बाद अदाकारा के फैंस इस खुशी से झूमने लगे हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलीं तो जल्दी ही अदाकारा यामी गौतम और 'उरी- द सर्जिकल स्टाइक' फेम निर्देशक आदित्य धर के घर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

यामी गौतम की प्रेग्नेंसी को लेकर सूत्र ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट दुनिया में ये खबर 'हिंदुस्तान टाइम्स' की एक रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो अदाकारा से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने कहा, 'यामी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित और सतर्क हैं। ये बच्चा संभवत मई महीने में जन्म ले सकता है। परिवार ने अभी ये जानकारी काफी गुप्त रखी है।' इतना ही नहीं, सूत्र ने खुलासा किया है कि जल्दी ही ये स्टार कपल अपनी प्रेग्नेंसी न्यूज का ऐलान करने वाला है। सूत्र ने कहा, 'यामी और धर जल्दी ही इसका ऐलान करेंगे। क्योंकि अभी वो अपनी थ्रिलर मूवी को भी प्रमोट कर रही हैं। जिसमें वो मुख्य भूमिका में हैं और उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस किया है। तो इसलिए इसका जल्दी ही आधिकारिक तौर पर ऐलान होगा क्योंकि ये अब दिखने लगा है। वो खुद इस खबर को दुनिया से बताने के लिए बेकरार हैं।'

शादी के 3 साल बाद पैरेंट्स बनेंगे यामी गौतम और आदित्य धर

बता दें कि 'बाला' स्टार यामी गौतम ने 4 जून, 2021 के दिन आदित्य धर संग शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात उनकी मूवी 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' के दौरान साल 2009 में हुईं। जहां यामी और आदित्य एक दूसरे के साथ प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के बीच कोरोना काल के दौरान हिमाचल की वादियों में एक दूसरे के साथ फेरे लिए थे। ये इंडस्ट्री की बेहद प्यारी और इंटीमेट वेडिंग थी। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब ये स्टार कपल अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव में कदम रखने वाला है।


About the Author

Shivani Bansal