आज सुबह ही हमने आपको बताया था कि इस सीजन टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियल्टी शो 'बिग बॉस 12' बड़े धमाके के साथ ऑन एयर होने वाला है। हमने आपको बताया था कि शो मेकर्स ने इस टीवी शो के समय में बड़ा बदलाव करते हुए इसे इस बार रोजाना रात 9 बजे प्रसारित करने का फैसला लिया है। ये जानकारी कलर्स टीवी के सीईओ राज नायक ने ट्वीट करके दी थी।
इसके बाद इस शो के हार्ड कोर फैंस खुशी से झूमने लगे होंगे। अब एक और ऐसी ही धमाकेदार खबर है। इस टीवी शो के समय में बदलाव के चलते कलर्स पर इस वक्त इस दौरान प्रसारित होने वाले टीवी शो के समय में भी बदलाव करने का फैसला लिया गया है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट की मानें तो चैनल पर इसी दौरान प्रसारित होने वाले टीवी शो- बेपनाह, रुप और सिलसिला के समय में भी बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। बिग बॉस के समय में बदलाव के चलते इन शो को समय से पहले ही दिखाने का प्लान किया गया है।
#BreakingNews This season of the biggest Reality show on Indian Television #BiggBoss12 to be telecast at 9 PM on all days @ColorsTV! @iamappyfizz @oppomobileindia @PanasonicIndia
— Raj Nayak (@rajcheerfull) September 6, 2018
रिपोर्ट के मुताबिक बेपनाह के समय में बदलाव करते हुए इसे 10.30 पर दिखाया जाएगा जबकि सिलसिला को 11 बजे प्रसारित करने का प्लान है वहीं, रुप को 10 बजे का टाइम स्लॉट दिया गया है। ऐसे में इन बदलावों का शो की टीआरपी पर क्या असर होगा ये देखने वाली बात होगी। ये सभी टाइम प्राइम स्लॉट है।
बता दें कि रुप- मर्द का नया स्वरुप रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है। इसी शो की जगह पर बिग बॉस 12 को ऑन एयर किए जाने का प्रोग्राम है। वहीं, बेपनाह 9.30 बजे प्रसारित किया जाता है जबकि सिलसिला 10 बजे टेलीकास्ट किया जाता है। इन बदलावों से फैंस को भी एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा। आपकी इस बारे में क्या राय है। अपनी राय हमें कमेंट कर जरुर बताएं।