Asha Bhosle Death: दुनिया को अलविदा कह गईं आशा भोसले, अस्पताल से अंतिम यात्रा तक, जानें 72 घंटों में क्या-क्या हुआ?

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले को 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया. दिवंगत गायिका का 13 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया है.

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: April 13, 2026 7:48 PM IST

मशहूर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) अनंत यात्रा पर निकल गई हैं. 92 साल की आशा भोसले का बीती 12 अप्रैल को अस्पताल में निधन हो गया गया था. उन्होंने करीब 80 साल तक भारत ही नहीं दुनिया को कई हजार गाने दिए हैं. आशा भोसले ने म्यूजिक इंडस्ट्री को काफी ऊंचाई तक पहुंचाया है. उनके दुनिया के जाने से तमाम चाहने फैंस दुखी हैं और उनकी प्यारी आवाज को याद कर रहे हैं. आशा भोसले के फैंस को भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि उनकी फेवरेट सिंगर अब इस दुनिया में नहीं रही. आशा भोसले को 11 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 13 अप्रैल को वह पचंतत्व विलीन हो गई हैं. आइए जानते हैं कि बीते तीन दिनों यानी 72 घंटों में क्या हुआ है?

1- 92 साल की आशा भोसले को सांस लेने में दिक्कत, चेस्ट इंफेक्शन और ज्यादा थकान के चलते 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आशा भोसले की तबीयत ज्यादा खराब होने पर आईसीयू में रखा गया था.

2- आशा भोसले के हॉस्पिटल में एडमिट की खबर आने के बाद कहा जाने लगा कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. इन अफवाहों के फैलने के बाद आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने क्लियर किया उनकी दादी को क्या समस्या है.

3- आशा भोसले को डॉक्टर्स ने बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन असफल रहे. उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया.

4- आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात करते हुए अपनी मां के निधन की पुष्टि की थी. आनंद भोसले ने बताया था कि उनकी मां के 13 अप्रैल को अंतिम दर्शन होंगे और इसी दिन शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.

5- आशा भोसले के निधन की खबर आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े सिलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए आशा भोसले के निधन पर दुख जताया.

6- आशा भोसले के निधन के बाद 12 अप्रैल को उनका पार्थिव शरीर के घर पहुंचाया गया. इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस समेत तमाम सितारे आशा भोसले के घर पहुंचे थे और फैमिली को ढांढस बंधाया.

7- 13 अप्रैल को आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए रणवीर सिंह, हेलेन, अनुराधा पौडवाल, सचिन तेंदुलकर, एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे समेत तमाम हस्तियां पहुंची थीं. आशा भोसले के निधन से ये सभी सितारे काफी दुखी नजर आए.

8- आशा भोसले की अंतिम यात्रा के दौरान मुंबई के सड़कों पर फैंस उमड़ पड़े. फैंस की भीड़ को संभालने के लिए 1000 पुलिस जवानों की व्यवस्था की गई थी. आशा भोसले का शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया.

9- आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले उनको पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया. इस तरह से उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से किया गया. आशा भोसले को उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी.

आशा भोसले का 1933 में हुआ था जन्म

गौरतलब है कि आशा भोसले का साल 1933 में जन्म हुआ था. उनको अपने घर में संगीत का माहौल मिला और उन्होंने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया. उन्होंने वो मुकाम हासिल किया, जिसका हर सिंगर का सपना होता है. आशा भोसले ने सिर्फ 10 साल की उम्र गाना शुरू कर दिया था और अपने अंतिम समय तक गाना गाया है. इस तरह से कह सकते हैं कि आशा भोसले ने अपनी पूरी जिंदगी संगीत को दे दी. उनके गाने हमेशा लोगों के बीच उनकी याद बनकर रहेंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.