Asha Bhosle health update: ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा आशा भोंसले का इलाज, डॉक्टर ने दी ये बड़ी जानकारी

आशा भोंसले को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गायिका का इलाज चल रहा है. डॉक्टर ने आशा ताई का हेल्थ अपडेट दिया है. 

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 12, 2026 8:50 AM IST

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की शान और लाखों दिलों की धड़कन आशा भोंसले को लेकर हाल ही में आई खबरों ने उनके चाहने वालों की चिंता बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट की बात कही गई थी, लेकिन उनकी पोती जनाई भोंसले ने परिवार की ओर से स्थिति को बताते हुए फैंस को संयम बनाए रखने की अपील की है. फिलहाल, डॉ. प्रतीत समदानी और उनकी अनुभवी मेडिकल टीम आशा ताई की सेहत पर बारीकी से नजर रखे हुए है. डॉक्टर ने कहा, "मैं केवल इतना ही पुष्टि कर सकता हूं कि उन्हें भर्ती कराया गया है. मैं उनकी सेहत के बारे में और कोई जानकारी नहीं दे सकता.''

आशा भोंसले का जीवन

आशा भोंसले का जीवन संघर्ष और सफलता से भरा हुआ है. 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में आशा का जन्म हुआ था. आशा जी ने बचपन में ही पिता दीनानाथ मंगेशकर का साया खो दिया था. मात्र नौ साल की उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई, जिसके चलते उन्होंने और लता दीदी ने संगीत की दुनिया को ही अपना सहारा बनाया. साल 1943 में मराठी फिल्म 'माझा बाळ' से शुरू हुआ उनका यह सफर 1948 में 'चुनरिया' फिल्म के साथ हिंदी सिनेमा तक पहुंचा. तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी गायकी का ऐसा जादू बिखेरा है जो सदियों तक याद रखा जाएगा.

आशा ताई के सदाबहार गाने

आशा जी गजल की नजाकत हो, भजन की सादगी, या फिर बॉलीवुड के धमाकेदार पॉप नंबर, उन्होंने हर जाॅनर में शानदार गाना गाया है. 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को', और 'इन आंखों की मस्ती' जैसे उनके गाने आज भी बहुत पसंद किए जाते हैं. यही कारण है कि साल 2011 में उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में सबसे अधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग करने वाली कलाकार के रूप में दर्ज हुआ. 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से अधिक गानों को अपनी आवाज देकर उन्होंने संगीत के इतिहास में अपना नाम लिखवाया है.

डाॅक्टरों कर रहें इलाज

भारतीय सिनेमा की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोंसले को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आज पूरा देश उनकी सेहत के लिए चिंतित है. उनके फैंस, संगीतकार और कलाकार जगत के लोग उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस आने की कामना कर रहे हैं. हम सभी आशा करते हैं कि आशा ताई जल्द ही स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेगी. डाॅक्टर और परिवार के लोग आशा ताई की देखभाल कर रहें हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.