Asha Bhosle is no more: आज का दिन संगीत प्रेमियों के लिए बहुत बुरा साबित हो रहा है. बीती रात खबर आई थी कि बॉलीवुड की सदाबहार सिंगर आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट आ गया है. जिसके बाद उनको ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. फैंस लगातार आशा भोसले (Asha Bhosle) की सलामती की दुआ कर रहे थे. इसी बीच खबर आ रही है कि आशा भोसले का निधन हो गया है. 92 की उम्र में आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. ये खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि वो अब आशा भोसले की आवाज नहीं सुन पाएंगे. कुछ देर पहले ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले की खराब सेहत को लेकर ट्वीट किया था. इस दौरान मोदी आशा भोसले की सलामती की दुआ करते दिखे थे. इसी बीच आशा भोसले के देहांत की खबर आ गई. बता दें कि शनिवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था. ANI से बात करते हुए आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है.
कुछ समय पहले ही आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने एक पोस्ट शेयर करके उनकी सेहत के बारे में बात की थी. जनाई भोसले ने लिखा था, सीने में संक्रमण और थकावट के चलते आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मैं बस यहां ये कहना चाहती हूं कि हमारी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाए. मुझे यकीन है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. उको लगा था कि आशा भोसले जल्द ही ठीक होकर घर वापस आएंगी. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सोशल मीडिया पर लोग लगातार नम आंखों के साथ आशा भोसले को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
#WATCH | Mumbai: Legendary singer Asha Bhosle's son, Anand Bhosle says, "My mother passed away today. People can pay their last respects to her at 11 am tomorrow at Casa Grande, Lower Parel, where she lived. Her last rites will be performed at 4 pm tomorrow at Shivaji Park." https://t.co/enJlEizboY pic.twitter.com/4WqTd9HYxg
— ANI (@ANI) April 12, 2026
बढ़ती उम्र की वजह से आशा भोसले ने काफी समय पहले ही बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. हालांकि आशा भोसले के गाने आज भी लोगों को खूब पसंद आते हैं. भले ही आशा भोसले की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव भरी रही हो, लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार थी. इस दौरान आशा भोसले ने करीब 12000 गाने गाए हैं. आशा भोसले को करीब 20 भाषाओं में गाना गाने का मौका मिला है. यही वजह है कि कहा जाता है कि आशा भोसले अपनी बहन आशा भोसले को जबरदस्त कॉम्पिटिशन देती थीं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…