साल 2008 में 26 नवंबर के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले को हुए बारह साल हो चुके हैं। इस आतंकी हमले पूरे भारत को झकझोर कर रख दिया था। मुंबई में केवल जवानों को ही नहीं बल्कि ना जाने कितने आम आदमियों को भी अपनी जान गवानी पड़ी थी। उनके से एक बॉलीवुड अभिनेता आशीष चौधरी (Ashish Chowdhry) भी हैं, जिन्होंने इस आतंकी हमले के दौरान अपनी बहन मोनिका और बहनोई अजीत छाबीरा को खो दिया था। उन्हीं को याद करते हुए अभिनेता ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
आशीष चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपके बिना एक दिन भी पूरा नहीं होता, मोना..मैं जीजू और आपको रोजाना याद करता हूं। आप हर रोज बस मुझे देखते रहते हैं और मैं भी ऐसा करता हूं। आपने मुझे आज तक मजबूत बनाया है। ऐसे ही हम हंसे और रोज साथ खेले, तुम अब भी मेरे साथ हर पल खड़े हो। और इससे मुझे आज भी सांस लेने में आसानी होती है।' अभिनेता ने पुराने दिनों को याद करते हुए अपनी बहन के साथ कई फोटोज भी शेयर की हैं।
Not a day completes without you, Mona..
I miss Jiju n you everyday❤️
Just keep lookin at me as I do even now. Coz you make me stronger until today. Just like we laughed and played together everyday, you still stand beside me each second. And that makes me breathe right even today pic.twitter.com/wNWlvrD4Va— Ashish Chowdhry (@AshishChowdhry) November 26, 2020
आशीष चौधरी जिस फोटो में अपनी बहन को गले लगा रहे हैं, वो उनकी बहन मोना की शादी के समय की हैं। बाकी फोटोज उनके बचपन के दिनों की हैं। अभिनेता की बहन और उनके पति अजीत कुछ दोस्तों के साथ रात के खाने के लिए बाहर गए थे। उस दौरान मुंबई में हुए आतंकी हमले में मारे गए 24 लोगों में वे शामिल थे। आशीष चौधरी के अलावा अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रवीना टंडन (Raveena Tandon) समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है।