Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Asrani की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, बॉलीवुड के इस एक्टर संग स्क्रीन शेयर करना चाहते थे एक्टर

Asrani: दिवाली के खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. वहीं एक्टर के निधन के बाद उनकी आखिरी इच्छा सामने है, जिसमें वह एक एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे.

By: Sadhna Mishra  |  Published: October 20, 2025 11:46 PM IST

Asrani की आखिरी ख्वाहिश रह गई अधूरी, बॉलीवुड के इस एक्टर संग स्क्रीन शेयर करना चाहते थे एक्टर

Asrani Last Wish: अपनी यादगार एक्टिंग और कॉमेडी से दशकों तक दर्शकों को हंसाने वाले दिग्गज एक्टर असरानी (Asrani) का 20 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है. अभिनेता के यूं दुनिया से चले जाने से बॉलीवुड से लेकर फैंस तक सदमे में हैं. दिवाली के दिन असरानी (Asrani Death) ने 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. इसी बीच उनकी कुछ अधूरी इच्छाएं सामने आई हैं, जिसे वह पूरा नहीं कर पाए. दरअसल, असरानी बॉलीवुड के एक एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते थे और प्रियदर्शन उन फिल्मों को बना भी रहे थे, लेकिन इसी बीच उनका निधन हो गया. आइए जानते हैं वो फिल्में और एक्टर कौन हैं.

इस एक्टर संग स्क्रीन शेयर करने की थी इच्छा

असरानी (Asrani Last Wish) ने अपने निधन से कुछ समय पहले BBC हिंदी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, वह अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं और वह उनके साथ दो फिल्मों में नजर आएंगे. उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) की शूटिंग पूरी कर ली है. यह फिल्म अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू जैसे बड़े सितारों के साथ बन रही है. असरानी ने बताया था कि, उन्होंने हैदराबाद में इसकी शूटिंग की थी और वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे.

प्रियदर्शन के साथ पुराना नाता

असरानी ने इंटरव्यू में आगे बातचीत करते हुए बताया था कि, एक और फिल्म है, जिसका नाम 'हैवान' है. उन्होंने कहा था कि, वह सितंबर में ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, जिसके डायरेक्टर भी प्रियदर्शन ही हैं. दरअसल, असरानी और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी काफी पुरानी और सफल रही है. दोनों ने मिलकर कॉमेडी की दुनिया में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. जिसमें 'हेरा फेरी', 'हलचल', 'मालामाल वीकली' और 'भागम भाग' जैसी कई फिल्में शामिल हैं. बता दें कि, असरानी की कॉमेडी को प्रियदर्शन ने ही पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा था.